एसबीआइ बढ़ायेगा सेवाओं पर सर्विस चार्ज

Updated:
विज्ञापन

बोझ. बैंक लॉकर, मिनिमम बैलेंस, होम लोन, टू-फोर व्हीलर लोन की प्रोसेसिंग फी बढ़ेगी आसनसोल : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआइ) ने नये साल में अपनी कुछ सेवाओं पर अतिरिक्त चार्ज वसूलने की तैयारी शुरू कर दी है. एक जनवरी, 2016 से बैंक लॉकर लेने और मिनिमम एकाउंट बनाये रखने को लेकर कुछ नये चार्ज […]

विज्ञापन
बोझ. बैंक लॉकर, मिनिमम बैलेंस, होम लोन, टू-फोर व्हीलर लोन की प्रोसेसिंग फी बढ़ेगी
आसनसोल : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआइ) ने नये साल में अपनी कुछ सेवाओं पर अतिरिक्त चार्ज वसूलने की तैयारी शुरू कर दी है. एक जनवरी, 2016 से बैंक लॉकर लेने और मिनिमम एकाउंट बनाये रखने को लेकर कुछ नये चार्ज ग्राहकों पर लादने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसके साथ ही एसबीआइ ने दोपहिया, चार पहिया, होम लोन, बिल कलेक्शन पर लगाये जानेवाले सर्विस चार्ज को भी बढ़ाने का फैसला किया है.
लॉकर पर लगनेवाला टैक्स बढ़ेगा
बैंक स्मॉल साइज लॉकर पर मेट्रो और शहरी क्षेत्रों में अभी तक 11 सौ रुपये फी लेता है. नये शुल्क में अब 11 सौ रुपये के बाद सर्विस चार्ज लिया जायेगा. मीडियम साइज लॉकर के लिए 28 सौ रुपये के बाद सर्विस चार्ज लगेगा. छोटे शहरों व ग्रामीण इलाके में बैंक ने मीडियम साइज लॉकर के लिए फी 17 सौ रुपये से बढ़ा कर 18 सौ रुपये करने का निर्णय लिया है.
इसके अलावा सर्विस चार्ज भी देना पड़ेगा. बड़े लॉकर की फी एरिया के हिसाब से छह हजार से आठ हजार रुपये सलाना कर दिया गया है. पहले यह पांच हजार से साढ़े सात हजार रुपये थी.
मिनिमम बैलेंस न रखने पर लगेगा चार्ज
बैंक ने सेविंग और करंट अकाउंट क्लोज करने की फी बी बढ़ाने का फऐसला लिया है. कोई खाताधारक बैंलेंस मेंटेन न करने पर 14 दिन के बाद और छह माह के अंदर बंद कराने पर अब पांच सौ से लेकर एक हजार रुपये तक का चार्ज प्रदान करना होगा. फिलहाल इस पर मिनिमम चार्ज 337 रुपये है.
वाहन लोन प्रोसेसिंग फी में बढ़ोतरी
होम लेन अमाउंट पर 0.35 फीसदी प्रोसेसिंग फीस चुकानी होगी. इसके पहले यह फी 0.25 फीसदी थी. त्यौहारी मौसम के वक्त इस फी को व्यापार बढ़ाने के उद्देश्य से जीरो कर दिया जाता है. होम लोन पर मिनिमम फी एक हजार रुपये से बढ़ा कर दो हजार रुपये कर दी गयी है.
जनरल कार लोन पर फी 0.50 फीसदी कर दिया गया है. ट्रेडर्स अकाउंट के लिए लगनेवाले बिल कनेक्शन फी भी ज्यादा हो जायेंगे. इसके साथ ही प्री पेड कार्ड महंगे हो जायेंगे. बैंक से गिफ्ट कार्ड, इजी पे कार्ड भी नये साल में महंगे होंगे. पहल ेबैंक जहां न पर 102 रुपये की फी लेता था, अब इन पर 105 रुपये फी की वसूली की जायेगी. इसके साथ ही बैंक बिल कलेक्शन फी को भी मिनिमम 150 रुपये कर दिया जायेगा. जो अभी 51 रुपये है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola