अधिकार लेना हो तो करें कर्तव्य

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा मानवाधिकार के समारोह में मेयर ने की टिप्पणी विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करनेवाली हस्तियों को किया सम्मानित बराकर/कुल्टी : मेयर जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि मनुष्य अपने कर्तव्यों को पहले समङो, कर्त्तव्य सही रखेंगे तभी अपना अधिकार समङोंगे. वे कुल्टी क्लब सभागार में राष्ट्रीय युवा मानवाधिकार की दुर्गापुर-आसनसोल-बराकर शाखा द्वारा आयोजित समारोह को […]

विज्ञापन
राष्ट्रीय युवा मानवाधिकार के समारोह में मेयर ने की टिप्पणी
विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करनेवाली हस्तियों को किया सम्मानित
बराकर/कुल्टी : मेयर जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि मनुष्य अपने कर्तव्यों को पहले समङो, कर्त्तव्य सही रखेंगे तभी अपना अधिकार समङोंगे. वे कुल्टी क्लब सभागार में राष्ट्रीय युवा मानवाधिकार की दुर्गापुर-आसनसोल-बराकर शाखा द्वारा आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे.
श्री तिवारी ने कहा कि पुलिस और मीडिया उनकी गलतियों को तो देखते है परंतु अपने कर्तव्य को नहीं समझते. अधिकार के साथ साथ कर्त्तव्य का भी पालन करना होगा. उन्होंने कहा कि पर्यावरण पर भी ध्यान देना चाहिए. प्लास्टिक का उपयोग न करें. सड़क पर अपनी गाड़ी न खड़ा करें.
कोलकाता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जेबी गुप्ता ने लोगों को कानूनी जानकारी दी. समारोह में सामाजिक संस्था, शिक्षण संस्था से जुड़े व्यक्तियों को सम्मानित किया. शिल्पांचल के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गिरधारी लाल अग्रवाल को मिला. कुल्टी मदद फाउंडेशन के चेयरमैन रविशंकर चौबे, कुल्टी नागरिक कमेटी के गोपीचंद्र दत्ता सहित दस समाजसेवियों को सम्मानित किया गया.
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट) विश्वजीत महतो, सेल के पूर्व अधिकारी केके तिवारी, राकेश कुमार तिवारी, कुल्टी थाना आइसी ए दासगुप्ता, ट्रॉफिक ओसी हरिशंकर यादव, शशि सिंह तथा श्रमिक नेता आरके त्रिपाठी मंच पर उपस्थित थे. कमेटी ने कुल्टी सेल ग्रोथ को चालू कराने में निर्णायक भूमिका निभानेवाले श्री तिवारी को सम्मानित किया. उपमेयर तब्बसुम आरा ने भी संबोधित किया.
सचिव डॉ एमपी सिंह ने कहा कि यूथ हृयूमन राइट्स के शाखा अध्यक्ष सह चेयरमैन न्यायाधीश(पूर्व) जेबी गुप्ता ने मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मानव उत्थान क्षेत्र ने विशेष कार्य करनेवाली संस्थाओं,क्लबों, शिक्षिकाओं तथा समाजसेवियों को सम्मानित करने का निर्देश दिया था. राहुल सिंह ने मानवाधिकार के बारे में जानकारी दी. शाखा कार्यालय बराकर से प्रियदर्शनी पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्सों ने जुलूस निकाला. आयोजन में डॉ सिंह, शुभेंदू विश्वास, गुरुविंदर सिंह, संजय अग्रवाल, टी रक्षित आदि ने सक्रिय भूमिका निभायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola