15 को पूरे बर्दवान जिले में मनाया जायेगा कार बाइक फ्री डे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पर्यावरण की रक्षा की दिशा में जन माहौल बनाने की कोशिश विभिन्न ट्रांसपोर्ट यूनियनों के साथ बैठक की महकमाशासक ने आसनसोल : बर्दवान के जिलाशासक डॉ सौमित्र मोहन की पहल पर आगामी 15 दिसंबर को आयोजित होने वाले जिलास्तरीय कार बाइक फ्री डे को सफल बनाने के लिये गुरुवार को महकमा शासक अमिताभ दास ने […]
विज्ञापन
पर्यावरण की रक्षा की दिशा में जन माहौल बनाने की कोशिश
विभिन्न ट्रांसपोर्ट यूनियनों के साथ बैठक की महकमाशासक ने
आसनसोल : बर्दवान के जिलाशासक डॉ सौमित्र मोहन की पहल पर आगामी 15 दिसंबर को आयोजित होने वाले जिलास्तरीय कार बाइक फ्री डे को सफल बनाने के लिये गुरुवार को महकमा शासक अमिताभ दास ने अपने कार्यालय में बस, टैक्सी तथा परिवहन यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में आइनटीटीयूसी से संबंधित आसनसोल सब डिवीजनल मोटर ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के सचिव राजू अहलूवालिया, टैक्सी यूनियन के मनोज यादव, विकास चट्टराज, राजा मुखर्जी, मिंटू सिंह समेत आसनसोल बस तथा आसनसोल मिनी बस एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे.
महकमा शासक श्री दास ने इस दौरान विभिन्न परिवहन यूनियन के पदाधिकारियों को कार बाइक फ्री डे को सफल बनाने के लिये सहयोग करने की अपील की. 15 दिसंबर को बसों का परिचालन सुचारू रखने का निर्देश दिया.
जिससे लोगों को उस दिन किसी भी प्रकार का सामना नहीं करना पड़े. उन्होंने कहा कि अधिसंख्य कार व बाइक मालिक अपने वाहनों का उपयोग नहीं करेंगे. इस स्थिति में उनके कार्यालय जाने या आवश्यक कार्य निष्पादन के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ही सहारा रहेगा. यदि उन्हें इस कार्य में परेशानी होगी तो इस पहल का कोई औचित्य नहीं रह जायेगा. उन्होंने कहा कि उक्त डे के आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है.
लोगों से अपना निजी वाहनों का उपयोग नहीं कर बस, साइकिल तथा पैदल चलने की अपील की गयी है. जिससे लोग वाहनों से हो रहे प्रदूषण के प्रति जागरूक होने के साथ पर्यावरण के प्रति अपने दायित्व का पालन करने में योगदान करे. बैठक में उपस्थित सभी परिवहन के यूनियनों के पदाधिकारियों ने कार बाइक फ्री डे को सफल बनाने के हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










