ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : अंडाल थाना अंतर्गत जामबाद कोलियरी निवासी भोला भूइया (25) ने गुरुवार की रात अंडाल स्टेशन समीप ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची जीआरपी ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिये आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार मृतक का मानसिक संतुलन खराब होने के कारण […]

विज्ञापन
आसनसोल : अंडाल थाना अंतर्गत जामबाद कोलियरी निवासी भोला भूइया (25) ने गुरुवार की रात अंडाल स्टेशन समीप ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची जीआरपी ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिये आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया.
जानकारी के अनुसार मृतक का मानसिक संतुलन खराब होने के कारण परिजनों द्वारा उसका इलाज कराया जा रहा था. लेकिन इसमें सुधार नहीं होने के कारण वह काफी काफी दिनों से मानसिक तनाव में था.
ट्रेन की चपेट में आने से मौत
आसनसोल. आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत छातापाथर स्थित कुरटिया धौड़ा निवासी तुलसी लाल बर्णवाल (75) की मौत गुरुवार की रात ट्रेन की चपेट में आने के कारण हो गयी.
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिये आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार वह गुरुवार की रात छातापाथर समीप रेल लाइन पार कर रहा था. इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola