संयुक्त निदेशक ने किया अस्पताल का निरीक्षण
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बर्नपुर : बर्नपुर अस्पताल के संयुक्त निदेशक मेजर एमके मेहरा ने विभिन्न वाडरे क ा निरीक्षण कर बिल्ली व कुत्ताें को अस्पताल परिसर से बाहर खदेड़ने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि अस्पताल कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि स्वचालित दरवाजों को खुला न रखा जाये. वार्ड के अंदर विचरण कर रहे आवारा बिल्ली […]
विज्ञापन
बर्नपुर : बर्नपुर अस्पताल के संयुक्त निदेशक मेजर एमके मेहरा ने विभिन्न वाडरे क ा निरीक्षण कर बिल्ली व कुत्ताें को अस्पताल परिसर से बाहर खदेड़ने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि अस्पताल कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि स्वचालित दरवाजों को खुला न रखा जाये.
वार्ड के अंदर विचरण कर रहे आवारा बिल्ली व कुत्ताें को अस्पताल से बाहर खदेड़ने क ी व्यवस्था की जाये. उन्होंने कहा कि वार्ड में खाना खा लेने के बाद प्लेट क ो मरीजों के बिस्तर के नीचे नहीं रखना चाहिये. प्लेट को मरीजों के बेड के पास स्थित ड्रॉवर के उपर रखना चाहिये.
ताकि आवारा जानवरों को खाने को जूठा करने क ा मौका नहीं मिले. उन्होंने कर्मचारियों को अस्पताल परिसर को साफ सुथरा रखने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान उन्हें अस्पताल के आउट डोर विभाग में चिकित्सकों की कमी की जानकारी दी गयी है. एजीएम डॉ एआर अमरेश ने बताया कि पूर्व कर्मियों व उनकी पत्नियों की संख्या करीब चालीस हजार, कर्मियों व उनके परिजनों की संख्या अठारह हजार तथा सीआइएसएफ कर्मियों की संख्या पन्द्रह सौ है.
इसके साथ ही बर्न स्टैंडर्ड, एसीसी, डीपीएससी आदि चार्जेबुल मरीजों की चिकित्सा का दायित्व इस अस्पताल पर है. इतने मरीजों की देखभाल के लिये अस्पताल के पास अभी पर्याप्त संख्या में चिकित्सक मौजूद नहीं हैं. इस कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस समय अस्पताल में पर्याप्त संख्या में दवा उपलब्ध है. पहले लोकल टेंडर होने के कारण दवाका अभाव बना रहता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










