सरकार ने पूरा नहीं किया वादा

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर : 55 सूत्री मांगों को लेकर माकपा की दुर्गापुर दो नंबर जोनल कमेटी ने दुर्गापुर महकमा शासक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर महकमा शासक कस्तूरी सेन गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की. माकपा नेता पंकज राय सरकार और विनय कृष्ण चक्रवर्ती ने कहा कि वर्ष 2011 में परिवर्तन की नयी सरकार […]

विज्ञापन
दुर्गापुर : 55 सूत्री मांगों को लेकर माकपा की दुर्गापुर दो नंबर जोनल कमेटी ने दुर्गापुर महकमा शासक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर महकमा शासक कस्तूरी सेन गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की.
माकपा नेता पंकज राय सरकार और विनय कृष्ण चक्रवर्ती ने कहा कि वर्ष 2011 में परिवर्तन की नयी सरकार गठित हुयी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विकास एवं बेरोजगार युवकों को रोजगार मुहैया कराने का वादा किया था. लेकिन साढ़े चार साल गुजरने के बाद भी राज्य में कोई भी नया उद्योग नहीं लगा. बेरोजगारों अब भी रोजगार के लिये तरस रहे हैं. सिंगुर में चार सौ एकड़ जमीन किसानों को अब तक वापस नहीं हुयी.
राज्य की कानून-व्यवस्था बिगड़ गयी. हत्या, दुष्कर्म एवं अन्य आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. ममता सरकार ने उन्नयन के नाम पर लोगों को ठगा है. सारधा चिटफंड घाटाले के पैसे क्लबों में बांटे जा रहे हैं. पार्टी फंड बढ़ाया है. श्री सरकार व चक्रवर्ती ने कहा कि महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं. हर क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस का गुटीय संघर्ष हो रहा है. इससे विकास के काम में बाधा आ रही है.
शहर में भी ऐसा ही हाल है. शहर में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है. सिंडिकेट की वजह से आये दिन डीएसपी, एबीएल, डीपीएल क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस की गुटबाजी देखी जा रही है. लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है. हाल के दिनों में एमएएमसी क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने एडीडीए की जमीन बिक्री कर लोगों से ठगी की.
उनकी वजह से उन्हें बेघर होना पड़ा. उनके पुनर्वास के लिये कोई विचार नहीं किया जा रहा है. धोखाधड़ी करने वाले लोगों पर कोई कार्रवाई की जा रही है. अस्पतालों में स्वास्थ्य परिसेवा बेहतर नहीं मिल रही है. चिकित्सक, नर्स, कर्मी और बेड की कमी से लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है. केंद्र सरकार ने दुर्गापुर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा की है.
यह शहर के लिये गर्व की बात है. स्मार्ट सिटी की प्रतियोगिता में अव्वल आने के लिये लोगों की सुविधाओं में वृद्धि करनी होगी. झोपड़पट्टियों को पक्के मकान में तब्दील करना होगा. 24 घंटे पेयजल और लाइट की व्यवस्था करनी होगी. शहर को लाइट से जगमगाना होगा. सड़क व्यवस्था, ट्रांसपोर्ट व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही रात के समय बस परिसेवा चालू करनी होगी. गरीबों को बीपीएल सूची में लाकर उनको सुविधा देनी होगी.
अनेकों को वृद्धा, विधवा पेंशन नहीं मिल रही है. उनके लिये पेंशन की व्यवस्था करनी होगी. स्कूल कॉलेज में छात्र-छात्रओं के दाखिले की प्रक्रिया को आसान बनाना होगा. किसी प्रकार से कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए. मौके पर माकपा नेता कवि घोष, सिद्धार्थ बोस, शांति मजुमदार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola