मुआवजे के लिए अवरोध

Updated:
विज्ञापन

बांकुड़ा. जिले के बांकादाह फॉरेस्ट रेंज इलाके में हाथियों के उत्पात एवं फसलों की बर्बादी से आक्रोशित ग्रामीणों ने पथावरोध किया. राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर बांकादह के निकट लगभग डेढ़ घंटे तक अवरोध चला. ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में हाथियों का झुंड फसलों को नुकसान पहुंचा जा रहा है. वन विभाग हाथियों को […]

विज्ञापन
बांकुड़ा. जिले के बांकादाह फॉरेस्ट रेंज इलाके में हाथियों के उत्पात एवं फसलों की बर्बादी से आक्रोशित ग्रामीणों ने पथावरोध किया. राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर बांकादह के निकट लगभग डेढ़ घंटे तक अवरोध चला. ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में हाथियों का झुंड फसलों को नुकसान पहुंचा जा रहा है. वन विभाग हाथियों को भगाने का प्रयास नहीं कर रहा है.
मुआवजे की मांग के लिये पथावरोध का सहारा लिया गया. बांकादाह फॉरेस्ट रेंज के अधिकारियों ने बताया कि इलाके में 40 हाथी मौजूद हैं. मंगलवार की रात को हाथियों ने इलाके के चार-पांच गांवों में पहुंच फसलों एवं आवासों को नुकसान पहुंचाया. इससे क्षुब्ध होकर ही ग्रामीणों ने अवरोध किया. मुआवजे का आश्वासन मिलने पर अवरोध हटा लिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola