पंप हाउस के समक्ष किया प्रदर्शन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर नगर निगम के वार्ड 27 की एचएफसी कॉलोनी में तीन दिनों से पानी की सप्लाई नहीं होने से नाराज स्थानीय निवासियों ने विधाननगर पंप हाउस के समक्ष प्रदर्शन किया. रूपा घटक, बंदना चटर्जी, शांति शर्मा ने बताया कि पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को काफी परेशान […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर नगर निगम के वार्ड 27 की एचएफसी कॉलोनी में तीन दिनों से पानी की सप्लाई नहीं होने से नाराज स्थानीय निवासियों ने विधाननगर पंप हाउस के समक्ष प्रदर्शन किया. रूपा घटक, बंदना चटर्जी, शांति शर्मा ने बताया कि पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है. दुर्गापुर नगर निगम ने टैंकर से पानी की सप्लाई की लेकिन वह दूषित है और उससे भोजन नहीं पकाया जा सकता है. उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में पीने एवं खाना बनाने के लिये बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है.
तीन दिनों से पानी की सप्लाई नहीं होने की शिकायत एमआइसी (जल) प्रमोद सरकार से की गयी थी. मगर कोई व्यवस्था नहीं की गयी. पानी के लिये लोगों को इधर-उधर भागना पड़ रहा है. टैंकर से दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है. तीन से चार किलोमीटर की दूरी तय कर पेयजल लाना पड़ रहा है. अगर जल्द इसकी व्यवस्था नहीं की गयी तो जोरदार प्रदर्शन किया जायेगा. एमआइसी(जल) प्रमोद सरकार ने कहा कि एचएफसी कॉलोनी में पानी की सप्लाई एडीडीए करता है. स्थिति को देखते हुये दुर्गापुर नगर निगम टैंकर से पानी की सप्लाई कर रहा है. दूषित पानी की सप्लाई न हो, इसका भी खयाल रखा जायेगा.
सड़क मरम्मत की मांग को लेकर एजेंट का घेराव
रानीगंज. इसीएल के सातग्राम एरिया अंतर्गत जेकेनगर अंचल के बेलियाबथान से जेकेनगर पोस्ट ऑफिस तक की बदहाल सड़क मरम्मत की मांग को लेकर स्थानीय टीएमसी कार्यकर्ता अजीत महतो के नेतृत्व में एजेंट एस कुमार का घेराव किया गया. मौके पर तृणमूल कार्यकर्ता देवराज मिश्र, सजीत मुखर्जी सह काफी संख्या में टीएमसी कर्मी उपस्थित थे.
अजीत महतो ने बताया कि सड़क लंबे समय से बदहाल है. इसके पूर्व भी संगठन ने एजेंट को ज्ञापन दिया था. एजेंट एस कुमार ने बताया कि जेकेनगर प्रोजेक्ट से एजेंट कार्यालय तथा प्रोजेक्ट से एनएच दो भाया माडर्न सातग्राम तक सड़क निर्माण का टेंडर इसीएल ने जारी कर दिया है जबकि टीएमसी रास्ता बनाने का क्रेडिट लेना चाहती है. इसलिये यह घेराव किया है.
बोनस की मांग पर सेल में आज हड़ताल
दुर्गापुर. बोनस सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर सेल में श्रमिक संगठन सीटू, बीएमएस, एचएमएस, इंटक गुरुवार को हड़ताल पर अडिग है. हालांकि सेल प्रबंधन ने 21 दिसंबर को एनजेसीएस की बैठक की बात पर हड़ताल स्थगित करने की अपील की थी. सीटू नेता सौरव दत्त ने बताया कि सेल को काफी समय दिया गया था. इसके बाद भी बोनस और अन्य मुद्दों पर सेल प्रबंधन ने बैठक नहीं बुलायी. बीएमएस नेता अशोक बनर्जी ने कहा कि हड़ताल से समर्थन हटा लेने का पत्र केंद्र नेतृत्व से अब तक नहीं आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










