नहीं हुआ एमएमआइसी बोरो चेयरमैन का फैसला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : पूर्व निर्धारित योजना के तहत आसनसोल नगर निगम में मेयर परिषद सदस्य (एमएमआइसी) और बोरो चेयरमैन के चयन के लिये कोलकाता में चुनाव संचालन कमेटी की बैठक हुयी. इसमें मेयर जितेन्द्र तिवारी भी शामिल हुए. लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका. तय किया गया कि नगर निगम क्षेत्र के सभी विधायकों से मेयर […]
विज्ञापन
आसनसोल : पूर्व निर्धारित योजना के तहत आसनसोल नगर निगम में मेयर परिषद सदस्य (एमएमआइसी) और बोरो चेयरमैन के चयन के लिये कोलकाता में चुनाव संचालन कमेटी की बैठक हुयी. इसमें मेयर जितेन्द्र तिवारी भी शामिल हुए. लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका. तय किया गया कि नगर निगम क्षेत्र के सभी विधायकों से मेयर परिषद के दो दो सदस्यों के नाम की अनुशंसा 16 नवंबर तक मंत्री अरुप विश्वास के पास की जायेगी.
गुरुवार को मंत्री, चुनाव कमेटी के चेयरमैन व जिला पर्यवेक्षक अरुप विश्वास के न्यू अलीपुर स्थित कार्यालय में बैठक हुयी. इसमें आसनसोल नॉर्थ के विधायक सह श्रम मंत्री मलय घटक, मेयर श्री तिवारी, आसनसोल साउथ के विधायक तापस बनर्जी, कुल्टी के विधायक उज्जवल चटर्जी तथा रानीगंज के विधायक सोहराब अली उपस्थितथे. काफी चर्चा के बाद भी एमएमआइसी और बोरो चेयरमैन के पद की नियुक्ति के लिये अंतिम निर्णय नहीं हो सका.
सूत्रों के अनुसार यह निर्णय हुआ कि इलाके के सभी विधायक अपने स्तर से एमएमआइसी और बोरो चेयरमैन के लिये दो दो पार्षदों यानी चार पार्षदों की अनुशंसा करेंगे. यह सूची मेयर श्री तिवारी को दी जायेगी. उस सूची पर अपनी अनुशंसा दर्ज कर श्री तिवारी 16 नवंबर तक मंत्री श्री विश्वास के पास भेज देंगे. मंत्री श्री विश्वास उस सूची को मुख्यमंत्री व पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के पास पेश करेंगे. मुख्यमंत्री सूची के आधार पर जिन नामों का चयन करेगी, उनके नामों की घोषणा उन पदों के लिये की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










