आठ से स्वीमिंग पुल बंद, प्रशिक्षण फरवरी से
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल स्वीमिंग पुल कमेटी की बैठक गुरुवार को अतिरिक्त जिलाशासक (एडीएम) कक्ष में हुयी. बैठक में एडीएम सुमित गुप्ता, स्वीमिंग पुल कमेटी के पदाधिकारियों में अमल सरकार, सुभाष अग्रवाल, एचएन मिश्र, विनय मिश्र, लालमणि उपाध्याय, डाबला सरकार आदि मौजूद थे. बैठक में पुल के विकास तथा चल रहे प्रशिक्षण पर चर्चा की गयी. […]
विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल स्वीमिंग पुल कमेटी की बैठक गुरुवार को अतिरिक्त जिलाशासक (एडीएम) कक्ष में हुयी. बैठक में एडीएम सुमित गुप्ता, स्वीमिंग पुल कमेटी के पदाधिकारियों में अमल सरकार, सुभाष अग्रवाल, एचएन मिश्र, विनय मिश्र, लालमणि उपाध्याय, डाबला सरकार आदि मौजूद थे.
बैठक में पुल के विकास तथा चल रहे प्रशिक्षण पर चर्चा की गयी. ठंड के मौसम को देखते हुए आठ नवंबर से स्वीमिंग पुल को बंद करने पर सहमति बनी. प्रशिक्षण के स्तर को सुधारने पर जोर दिया गया. पुल कमेटी सदस्य श्री सरकार ने बताया कि ठंड के मौसम के कारण आठ नवंबर से पुल को फरवरी तक बंद रखा जायेगा. प्रशिक्षण देने का सत्र फरवरी माह से शुरू होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










