कोल इंडिया: ठेका कर्मियों को मिलेगा बोनस
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सांकतोड़िया : अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के उपाध्यक्ष जयनाथ चौबे ने कहा कि कोल इंडिया के खनन कार्य में लगे ठेका कर्मियों को 5500 रुपये बोनस (एक्सग्रेसिया) दिया जायेगा. कोल इंडिया प्रबंधन एवं श्रम संगठनों के साथ हुयी बातचीत में यह तय किया गया है परंतु इसका भुगतान कब होगा इसका निर्धारण अब तक […]
विज्ञापन
सांकतोड़िया : अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के उपाध्यक्ष जयनाथ चौबे ने कहा कि कोल इंडिया के खनन कार्य में लगे ठेका कर्मियों को 5500 रुपये बोनस (एक्सग्रेसिया) दिया जायेगा. कोल इंडिया प्रबंधन एवं श्रम संगठनों के साथ हुयी बातचीत में यह तय किया गया है परंतु इसका भुगतान कब होगा इसका निर्धारण अब तक नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि बोनस का भुगतान कैसे एवं कब होगा, इसकी चर्चा कोल इंडिया सीएमडी मीट में होगी.
उसी समय तय होगा कि कब तक और किसी प्रकार बोनस दिया जायेगा.श्री चौबे ने कहा कि जिस प्रकार दुर्गापूजा के अवसर पर कोल इंडिया में कार्यरत कर्मियों को बोनस दिया गया था उसी प्रकार ठेका श्रमिकों को भी मिलना चाहिए था. कोल इंडिया के विभिन्न अनुषांगिक इकाइयों में लगभग दो लाख ठेका मजदूर काम करते हैं. वहीं प्रबंधन के अनुसार यह संख्या करीब 72 हजार है.
कोल इंडिया प्रबंधन का कहना था कि कंपनी ठेकेदारों को पैसा देती है. प्रबंधन ठेका कर्मियों को बोनस का भुगतान नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ सहित अन्य श्रम संगठनों का कहना है कि कोल इंडिया ठेकेदारों को जो पैसा देती है, ठेका कर्मियों को ठीक से भुगतान नहीं हो पाता है.
कोल इंडिया अपने स्तर से भुगतान का प्रयास करें. इस पर कोल इंडिया प्रबंधन का कहना है कि कोल इंडिया की सभी कंपनियों के सीएमडी की मीटिंग में भुगतान की प्रक्रिया तय की जायेगी. इसके बाद ठेकेदारों से भी बात की जायेगी. कोल इंडिया के मुताबिक भारत सरकार के निर्देश के मुताबिक 10 हजार रुपये मासिक तक आय वालों को ही बोनस देने का प्रावधान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










