प्रो. विनय कुमार की पुण्यतिथि मनी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल. एचएमएस से संबद्ध कोयला मजदूर कांग्रेस ने गुरुवार को गोपालपुर स्थित कार्यालय में स्वर्गीय प्रो. विनय कुमार की पुण्यतिथि पर शोक सभा की. संगठन के अध्यक्ष राकेश कुमार, आरके त्रिपाठी, हरिलाल सोनी, अशोक बनर्जी, विनोद कुमार सिंह, उपेंद्र पासवान, शांतिभूषण यादव, अपराजित बनर्जी, अजय सिंह, तारेकेश्वर यादव, भगवान दास, वकील अहमद, राजेश्वर तिवारी, नंदकिशोर […]
विज्ञापन
आसनसोल. एचएमएस से संबद्ध कोयला मजदूर कांग्रेस ने गुरुवार को गोपालपुर स्थित कार्यालय में स्वर्गीय प्रो. विनय कुमार की पुण्यतिथि पर शोक सभा की. संगठन के अध्यक्ष राकेश कुमार, आरके त्रिपाठी, हरिलाल सोनी, अशोक बनर्जी, विनोद कुमार सिंह, उपेंद्र पासवान, शांतिभूषण यादव, अपराजित बनर्जी, अजय सिंह, तारेकेश्वर यादव, भगवान दास, वकील अहमद, राजेश्वर तिवारी, नंदकिशोर गोप, अनिल सिंह, कमल कहार, नंदबिहारी यादव, त्रिभुवन प्रसाद, महेंद्र राम मौजूद थे.
उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया. यूनियन के अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि कोल इंडिया के राष्ट्रीय करण के पहले उन्होंने देश भर के कोयला मजदूरों को संगठित कर उनके हित के लिये आंदोलन की शुरूआत की. कोल इंडिया के राष्ट्रीय करण के पश्चात उन्होंने कोल श्रमिकों के हित में कई मुद्दों को उठाकर उन्हें लागू कराने के लिये हर संभव प्रयास किया. जिससे श्रमिकों को सामाजिक से लेकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता मिले. उन्होंने श्रमिक हित के लिये तीसरे वेतन समझौते में 60 वर्ष तक नौकरी करने के बाद एक आश्रित को नौकरी देने का फैसला कराया था. जिसे बाद में राजनीतिक कारणों के कारण लागू नहीं किया.
शुरू किये गये आंदोलन जाति तोड़ो सम्मेलन के वे संयोजक रहे. उन्होंने कहा था कि देश में समाजवाद तभी आ सकता है, जब देश से जातिवाद समाप्त हो जायेगा. वे हमेशा युवाओं तथा देश में समाजवाद को स्थापित करने के लिये हमेशा प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










