कामाख्या-पुणो के बीच स्पेशल ट्रेन

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निपटने के लिए कामाख्या एवं पुणो के बीच एक विशेष ट्रेन (संख्या 02512 / 02511) चलायी जायेगी जो पांच अक्तूबर से 23 नवंबर तक कामाख्या से प्रत्येक सोमवार एवं आठ अक्तूबर से 26 नवंबर तक पुणो से प्रत्येक वृहस्पतिवार को खुलेगी. 02512 कामाख्या- पुणो सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन कामाख्या […]

विज्ञापन
आसनसोल : यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निपटने के लिए कामाख्या एवं पुणो के बीच एक विशेष ट्रेन (संख्या 02512 / 02511) चलायी जायेगी जो पांच अक्तूबर से 23 नवंबर तक कामाख्या से प्रत्येक सोमवार एवं आठ अक्तूबर से 26 नवंबर तक पुणो से प्रत्येक वृहस्पतिवार को खुलेगी.
02512 कामाख्या- पुणो सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन कामाख्या से 23.00 बजे खुलेगी और चौथे दिन 02.45 बजे पुणो पहुंचेगी. आसनसोल से इसका प्रस्थान समय दूसरे दिन 17.40 बजे है. 02511 पुणो-कामाख्या सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन पुणो से 10.30 बजे खुलेगी और तीसरे दिन 15.25 बजे कामाख्या पहुंचेगी. आसनसोल से इसका प्रस्थान समय दूसरे दिन 20.20 बजे है.
यह गाड़ी न्यू कूचविहार, न्यू जलपाईगुड़ी, मालदा टाउन, रामपुरहाट, अंडाल, आसनसोल, चक्रधरपुर, राउरकेला, झाड़सुगुडा, दुर्ग, नागपुर, भुसावल, नासिक एवं पनवेल स्टेशनों से होती हुयी चलेगी. इस गाड़ी में वातानुकूलित 2 टीयर, वातानुकूलित 3 टीयर, शयनयान श्रेणी एवं साधारण द्वितीय श्रेणी के डिब्बे होंगे. इस गाड़ी के लिए मेल / एक्सप्रेस (सुपरफास्ट) का किराया चार्ज किया जायेगा.
पेंटिंग प्रतियोगिता, क्विज का आयोजन
चित्तरंजन. चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ अभियान के तहत देशबंधु विद्यालय बालिका (हिन्दी माध्यम) द्वारा विद्यालय की स्टूडेंट्स के बीच जागरु कता फैलाने के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता एवं क्विज का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया.
इसमें विद्यालय की प्रधान शिक्षिका प्रभारी कांता कुमारी, विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिका तथा स्टूडेंट्स शामिल थी. वक्ताओं ने इस अभियान की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला तथा आशा जतायी कि इन प्रतियोगिताओं से स्टूडेंट्स के बीच स्वच्छताजागरु कता बढ़ेगी .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola