पानागढ़ केंद्रीय विद्यालय में अनमोल अव्वल

Updated:
विज्ञापन

पानागढ़ : सीबीएसइ बारहवीं के नतीजे सोमवार को घोषित हुए. पानागढ़ केंद्रीय विद्यालय के अनमोल कुमार विज्ञान संकाय में सबसे ज्यादा अंक लाकर टॉप हुआ. उसने 86 फीसदी अंक हासिल किया है. बातचीत में उसने बताया कि वह भविष्य में चिकित्सक बनना चाहता है. चिकित्सक बनकर वह देश में ही रहकर असहायों की सेवा करना […]

विज्ञापन
पानागढ़ : सीबीएसइ बारहवीं के नतीजे सोमवार को घोषित हुए. पानागढ़ केंद्रीय विद्यालय के अनमोल कुमार विज्ञान संकाय में सबसे ज्यादा अंक लाकर टॉप हुआ. उसने 86 फीसदी अंक हासिल किया है.
बातचीत में उसने बताया कि वह भविष्य में चिकित्सक बनना चाहता है. चिकित्सक बनकर वह देश में ही रहकर असहायों की सेवा करना चाहता है. शिक्षक व समाजसेवी उमेश मिश्र व मां मुक्ता मिश्र के होनहार पुत्र ने विद्यालय ही नहीं आसपास के पूरे ब्लॉक में भी अपने विभाग में टॉप किया है.
अनमोल की सफलता के बाद घर के साथ ही इलाके के लोगों में भी खुशी देखी जा रही है. परिजनों का कहना है कि इस बार सीबीएसइ के प्रश्नपत्र काफी कड़े थे. बावजूद इसके अनमोल सफल रहा. वेस्ट ऑफ फाइव के तहत विद्यालय के साइंस विभाग में ए शर्मा को 83.8 प्रतिशत, पीयूष कुमार सिंह को 82.6 प्रतिशत, करिश्मा सिंह को 81.5 फीसदी, कॉमर्स संकाय में आकाश अरोड़ा 92 प्रतिशत पाकर टॉप रहा. वहीं आर्ट्स में मुल्ला सलमान कबीर 84 प्रतिशत पाकर टॉप रहा.
चिकित्सक बनना चाहती है अनन्या
पानागढ़ : दुर्गापुर डीएवी विद्यालय की छात्र अंडाल निवासी अनन्या पांडे भविष्य में अधिवक्ता बनना चाहती है. सोमवार को सीबीएसइ बारहवीं के आये नतीजे के बाद कला संकाय से उतीर्ण अनन्या ने बताया कि वह आगे लॉ की पढ़ायी करना चाहती है. पिता राजेश पांडे, मां संगीता पांडे की एक मात्र पुत्री अनन्या न्यायप्रिय है. वह बताती है कि सही मायने में न्यायालय ही साधारण लोगों के भरोसे का केंद्रस्थल है, जहां उन्हे न्याय मिलता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola