12 घंटे का जंगलमहल बंद कल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आद्रा : पुलिस आतंक विरोधी जन कमेटी ने छत्रधर महतो सह छह लोगों को देशद्रोह का आरोपी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा दिये जाने के विरोध में आगामी 25 मई को 12 घंटे का जंगल महल बंद का एलान किया है. शनिवार की सुबह बलरामपुर थाना अंतर्गत अयोध्या पहाड़ सहित विभिन्न इलाकों के कई […]
विज्ञापन
आद्रा : पुलिस आतंक विरोधी जन कमेटी ने छत्रधर महतो सह छह लोगों को देशद्रोह का आरोपी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा दिये जाने के विरोध में आगामी 25 मई को 12 घंटे का जंगल महल बंद का एलान किया है.
शनिवार की सुबह बलरामपुर थाना अंतर्गत अयोध्या पहाड़ सहित विभिन्न इलाकों के कई गांव में सैकड़ों पोस्टर लगाये गये हैं. पूरे इलाके में सनसनी है. पुलिस ने पहले इन पोस्टरों की मौजूदगी को अस्वीकार किया. पर मीडिया से उपलब्ध तस्वीर के बाद पुलिस ने इसे स्वीकार किया. बलरामपुर थाना अंतर्गत काटाडी, उर्गा, घाटबेड़ा जैसे कई गांवों में सरकारी कार्यालयों एवं तृकां कार्यालयों पर पोस्टर चिपके पाये गये.
कहीं सफेद कागज पर नीले रंग के इंक से लिखे पोस्टर तो कई सफेद कागज पर लाल रंग से लिखे पोस्टर पाये गये. इन पर लिखा था-जन आंदोलनकारी एवं राजनीतिक आंदोलनकारियों को देशद्रोही बताकर सजा के खिलाफ एवं छत्रधर सह अन्य छह लोगों को देशद्रोही बताकर सजा के खिलाफ 25 मई को 12 घंटे का जंगल महल बंद सफल करें.
मालूम हो कि 12 मई को लालगढ़ मामले में मेदिनीपुर जिला अदालत ने छत्रधर महतो, शांतनु सोरेन, सुखशांति बास्के तथा शेभन मूमरू, राजा सर्केल, प्रसुन्न चटर्जी को देशद्रोही बताकर उम्रकैद की सजा सुनायी है. इसके प्रतिवाद में ही 25 मई को 12 घंटा बंद का एलान किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










