कटवा नपा बोर्ड पर तृणमूल काबिज

Updated:
विज्ञापन

पानागढ़ : बर्दवान जिले के कटवा नगरपालिका बोर्ड पर तृणमूल ने दखल किया. गुरुवार को बोर्ड गठन के बाद चेयरमैन पद पर अमर राम ने शपथ ली. विगत 20 वर्षो से कांग्रेस के दखल में रही उक्त नगरपालिका पर तृणमूल ने कब्जा जमा लिया. चुनाव में कांग्रेस और तृणमूल को 10-10 सीट मिली थी. लेकिन […]

विज्ञापन
पानागढ़ : बर्दवान जिले के कटवा नगरपालिका बोर्ड पर तृणमूल ने दखल किया. गुरुवार को बोर्ड गठन के बाद चेयरमैन पद पर अमर राम ने शपथ ली. विगत 20 वर्षो से कांग्रेस के दखल में रही उक्त नगरपालिका पर तृणमूल ने कब्जा जमा लिया.
चुनाव में कांग्रेस और तृणमूल को 10-10 सीट मिली थी. लेकिन कांग्रेस के तीन काउंसिलर दल छोड़कर तृणमूल में शामिल हो गये. जिसके कारण तृणमूल ने 13 काउंसिलरों को लेकर बोर्ड गठन कर लिया.
कांग्रेसी विधायक रविंद्र नाथ चटर्जी का कहना है कि भय और आतंक फैलाकर तीन काउंसिलरों को तृणमूल ने अपने दल में शामिल किया है. तृणमूल नेता अमर राम का कहना है कि कांग्रेस की अवस्था राज्य और केंद्र में समाप्त है. तीनों काउंसिलरों ने स्वेच्छा से दलबदल किया है.
डायमंड हार्बर में मृत छात्र के घर नेताओं का तांता
कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर स्थित जीवनतला इलाके में अपने प्रेमी द्वारा बाइक से कुचलकर छात्र की हत्या के बाद उसके घर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का गुरुवार को भी तांता लगा रहा.
भाजपा की ओर से अभिनेत्री लॉकेट चटर्जी के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मृत छात्र सुपर्णा नस्कर की मां कविता नस्कर व परिजनों से मुलाकात की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola