आइसीएल पैच में उत्पादन होगा आज से

Updated:
विज्ञापन

हरिपुर : सोनपुर बाजारी आइसीएल ओसीपी पैच में सात दिन बाद गतिरोध समाप्त हुआ. कोर्ट के आदेश से शुक्रवार से काम काज शुरू किया जायेगा. 169 श्रमिकों की पुन: बहाली डेली वेज रेट पर हुयी. आइसीएल के प्रबंध निदेशक ने बताया कि आइसीएल में 15 मई से कामकाज ठप है. इसके लिये 16 मई को […]

विज्ञापन
हरिपुर : सोनपुर बाजारी आइसीएल ओसीपी पैच में सात दिन बाद गतिरोध समाप्त हुआ. कोर्ट के आदेश से शुक्रवार से काम काज शुरू किया जायेगा. 169 श्रमिकों की पुन: बहाली डेली वेज रेट पर हुयी.
आइसीएल के प्रबंध निदेशक ने बताया कि आइसीएल में 15 मई से कामकाज ठप है. इसके लिये 16 मई को सोनपुर बाजारी महाप्रबंधक कार्यालय में बैठक भी हुई. लेकिन बैठक असफल रही. हाइकोर्ट में मामला किया गया. कोर्ट ने आदेश जारी किया है कि ओसीपी पैच का काम शुरु किया जाये और जितने भी ठेका श्रमिकों ने सामूहिक इस्तीफा दिया है, उन्हें उसे डेली वेजज रेट पर बहाली की जाये. उसके बाद ही यह निर्णय लिया गया.
गौरतलब है कि सोनपुर बाजारी स्थित आइसीएल ओसीपी पैच में 15 मई से प्रबंधन और कोयला खदान ठेका श्रमिक यूनियन के बीच गतिरोध बन गया था. पैच में मेकनिकल प्रभारी के साथ कु छ ठेका श्रमिकों ने अभद्रता की थथी. 17 श्रमिकों को प्रबंधन ने निलंबित कर दिया था. उन 17 श्रमिकों को पुन: बहाली की मांग पर 169 श्रमिकों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया था.
प्रबंधन ने स्वीकार भी कर लिया. तब से यहां गतिरोध बना हुआ था. आइसीएल इसके लिये कोलकाता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और आखिरकार गतिरोध समाप्त हुआ. इसके कारण आइसीएल को 35 हजार टन कोयला उत्पादन बाधित हुआ जिसके कारण सोनपुर बाजारी को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा.
पिट मैनेजर का घेराव
हरिपुर : पांडेश्वर एरिया के पांडेश्वर दो नंबर पिट कोलियरी में कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस (केकेएससी) ने सीक लीव में नया कानून लाने के खिलाफ मैनेजर टी कुमार का घंटों घेराव किया.
नये कानून रद्द करने के आश्वासन देने के बाद घेराव मुक्त किया गया. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे केकेएससी नेता नदिया नंदन घोष ने बताया कि पांडेश्वर दो नंबर पिट में प्रबंधन सीक लीव पर नया- नया कानून लागू करना चाहती है. श्रमिक बिमार होने के बाद सीक लीव नहीं ले सकता है. इसलिये मैनेजर का घेराव किया गया. लेकिन मैनेजर ने यूनियन की मांगे मान लिया उसके बाद आंदोलन समाप्त किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola