नपा चुनाव : टिकट के लिए घमसान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बराकर : कुल्टी नगरपालिका का चुनाव 14 जून को कराने की घोषणा के बाद भाजपा एवं टीएमसी में प्रत्याशियों के लिए घमासान शशुरू हो गया है. कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को चयन के लिये परेशान है. वार्ड नंबर 30, 31, 32, 33, 34 एवं 35 कुल छह वार्ड है. भाजपा में एक-एक वार्ड में छह से […]
विज्ञापन
बराकर : कुल्टी नगरपालिका का चुनाव 14 जून को कराने की घोषणा के बाद भाजपा एवं टीएमसी में प्रत्याशियों के लिए घमासान शशुरू हो गया है. कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को चयन के लिये परेशान है. वार्ड नंबर 30, 31, 32, 33, 34 एवं 35 कुल छह वार्ड है. भाजपा में एक-एक वार्ड में छह से सात उम्मीदवार टिकट की दावेदारी कर रहे हैं. टीएमसी भी भाजपा से पीछे नही है.
प्रत्येक वार्ड में छह से सात कर्मियों ने टिकट की दावेदारी की है. दोनो पार्टियों के उच्च नेताओं को टिकट देने में काफी परेशानी होगी. दूसरी ओर इन छह वार्ड में कांग्रेस को उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं. भाजपा, टीएमसी तथा कांग्रेस के प्रदेश नेताओं ने वार्ड में चुनाव लड़ने वाले के संभावित नामों की सूची एक सप्ताह के अंदर मांगा है.
30 नंबर वार्ड में टीएमसी की पूर्व पार्षद सुष्मिता घोष,वार्ड 31 में फाब्ला के मधुरकांत शर्मा, वार्ड 32 में टीएमसी के अजय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह, वार्ड 33 में बेबी बाउरी निर्दल, वार्ड 34 में फाब्ला के अशोक चक्रवर्ती तथा वार्ड 35 में कपिल मंडल निर्दल के रूप में पिछला चुनाव जीता था. इस समय भी सभी तैयारी में लग गये है. परंतु पांच वर्षो का हिसाब जनता इन सभी पूर्व पार्षदों से मांगेगी.
कार टकरायी पेड़ से, दो घायल
बराकर. बेगुनिया स्थित हनुमान चढ़ाई के निकट कार सोमवार की तड़के सुबह एक पेड़ से जा टकरायी. जिससे कार में सवार दो व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गये. घायलों को स्थानीय आस्था नर्सिग होम में भरती किया गया है. पुलिस ने कार जब्त किया है. नियामतपुर स्थित लच्छीपुर गेट निवासी रोहन शेख (32) एवं रोमा मंडल उर्फ शिखा झारखंड से नियामतपुर लौट रहे थे.
हनुमान चढ़ाई के निकट कार अनियंत्रित हो गयी और एक पेड़ से टकरा गयी. चालक रोहन के पैर की हड्डी टूट गयी जबकि रोमा मंडल के हाथ एवं पैर की हड्डी टूटी. कुल्टी पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भरती कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










