पिता ने मांगा दहेज तो पुत्र ने भाग कर की शादी

Updated at : 26 Nov 2019 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
पिता ने मांगा दहेज तो पुत्र ने भाग कर की शादी

पुलिस ने कराया युवक-युवती का निकाह पानागढ़ : शादी की तारीख तय हो चुकी थी. आगामी 29 नवंबर को शादी भी होने वाली थी. लेकिन दुल्हे के पिता ने दहेज के रूप में एक मोटर साइकिल व ढाई लाख रूपये नकद की मांग की थी. लड़की के पिता के पास यह देने का सामर्थ्य नहीं […]

विज्ञापन

पुलिस ने कराया युवक-युवती का निकाह

पानागढ़ : शादी की तारीख तय हो चुकी थी. आगामी 29 नवंबर को शादी भी होने वाली थी. लेकिन दुल्हे के पिता ने दहेज के रूप में एक मोटर साइकिल व ढाई लाख रूपये नकद की मांग की थी. लड़की के पिता के पास यह देने का सामर्थ्य नहीं था. फिर ऐसा हुआ कि शादी की तय तारीख से पहले युवक-युवती ने भाग कर शादी कर ली.

ऐसी ही घटना को अंजाम दिया है, वीरभूम की युवती तथा पश्चिम बर्दवान के जामुड़िया के युवक ने. दोनों ही परिवार द्वारा तय रिश्ते के अनुसार, लड़के के पिता द्वारा एक मोटरसाइकिल तथा ढाई लाख रुपये की मांग पर जामुड़िया के युवक का निकाह वीरभूम जिले के काकड़तला की युवती से तय हुआ था.

शादी की तिथि भी तय हो गई थी. इसी बीच युवक-युवती का फोन पर अपना वार्तालाप भी शुरू हो गया था. इसके बाद परिवार द्वारा मांगी गयी दहेज की रकम सही समय पर नहीं मिलने पर टूटते बिखरते रिश्ते को देख युवक युवती ने स्वयं ही अपना कदम उठाया.

जामुड़िया थाना के देसोमोन गांव के शेख शानू तथा बीरभूम कांकड़ तला की ताहिदा यासमीन अपने टूटते रिश्ते को परिवारों की बलि चढ़ने नहीं दी. दोनों युवक-युवती दहेज प्रथा के खिलाफ कदम उठाते हुए स्वयं ही भागकर थाने पहुंच गये. सारी घटना पुलिस के समक्ष रख दी. दोनों के बालिग होने के कारण पुलिस ने युवक युवती का निकाह कराया. ताहिदा ने बताया कि 29 नवंबर को उनका निकाह तय हुआ था.

लेकिन मेरे पिता द्वारा दहेज की रकम नहीं चुका पाने के कारण हम दोनों का रिश्ता टूट रहा था. शानू के हिम्मत के कारण मैंने भी हिम्मत जुगाड़ की और हम दोनों ही अपने-अपने परिवार को छोड़ कर पुलिस के पास पहुंच गये. पुलिस को सारी आप बीती बतायी. इसके बाद हम दोनों ने पुलिस की मदद से निकाह किया. हम दोनों बहुत खुश है तथा अपना नया जीवन जीने के लिए आजाद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola