सेना में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन लोग गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Oct 2019 6:31 AM
मुकेश तिवारी, पानागढ़ : पानागढ़ मिलिटरी इंटेलिजेंस और कांकसा थाना पुलिस ने सेना में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक पूर्व सीआरपीएफ जवान भी शामिल है. जानकारी के अनुसार, आरोपी बिहार के तीन युवकों को पानागढ़ मिलिटरी बेस में सेना […]
मुकेश तिवारी, पानागढ़ : पानागढ़ मिलिटरी इंटेलिजेंस और कांकसा थाना पुलिस ने सेना में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक पूर्व सीआरपीएफ जवान भी शामिल है. जानकारी के अनुसार, आरोपी बिहार के तीन युवकों को पानागढ़ मिलिटरी बेस में सेना में भर्ती कराने के लिए आये थे. पानागढ़ मिलिटरी इंटेलिजेंस और कांकसा थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर पानागढ़ बाजार दार्जिलिंग मोड़ के एक होटल से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










