58 वर्षों की परंपरा : रामपुरहाट के गणेश मंदिर से निकली रथयात्रा, विधायक ध्रुव साहा ने किया ढोल बजाकर शुभारंभ

Author Mukesh tiwari|Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

फोटो। विधायक ढोल बजाते हुए। | Prabhat Khabar Network

रामपुरहाट के गणेश मंदिर से 58वीं ऐतिहासिक रथयात्रा का शुभारंभ धार्मिक उल्लास के साथ हुआ. विधायक ध्रुव साहा ने स्वयं ढोल बजाकर उत्सव में हिस्सा लिया, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला. यह परंपरा रामपुरहाट की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है.

विज्ञापन

बीरभूम. रामपुरहाट नगरपालिका के वार्ड संख्या-6 स्थित गणेश मंदिर से 58 वर्षों से चली आ रही ऐतिहासिक रथयात्रा का शुभारंभ गुरुवार को पूरे धार्मिक उल्लास, भक्ति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया. रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला.

विज्ञापन

धार्मिक जयघोषों से गूंज उठा परिसर

इस वर्ष भी श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भगवान के रथ को खींचकर सुख, समृद्धि और शांति की कामना की. मंदिर परिसर "जय श्री जगन्नाथ" और धार्मिक जयघोषों से गूंज उठा. रंग-बिरंगी सजावट, पारंपरिक वाद्य यंत्रों और भजन-कीर्तन ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया. रथयात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के भी समुचित इंतजाम किए गए थे.स्थानीय लोगों ने इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर भाग लिया.

सुख-समृद्धि की कामना

रथयात्रा के शुभारंभ समारोह में रामपुरहाट के भाजपा विधायक ध्रुव साहा विशेष रूप से उपस्थित रहे. उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान विधायक ध्रुव साहा ने स्वयं ढोल बजाकर उत्सव में हिस्सा लिया, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला.उनके ढोल की थाप पर उपस्थित लोग भी धार्मिक उमंग में झूम उठे.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रथयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं

विधायक ध्रुव साहा ने कहा कि यह 58 वर्षों पुरानी रथयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि रामपुरहाट की सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है. उन्होंने कामना की कि यह गौरवशाली परंपरा आने वाली पीढ़ियों तक इसी श्रद्धा और भव्यता के साथ निरंतर चलती रहे.

Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola