आइएसपी के कर्मचारियों को 15,500 रुपये बोनस मिलेगा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली में एनजेसीएस की बैठक में सेल प्रबंधन के साथ बनी सहमति कर्मियों के खाते में आज आ जायेगी बोनस की राशि, सहमति से पहले जद्दोजहद बर्नपुर : अंतत: बोनस का इंतजार खत्म हुआ. सेल-इस्को स्टील प्लांट के कर्मियों को 15,500 रुपया और प्रशिक्षुओं ंको 13500 रुपये बोनस मिलेगा. नयी दिल्ली में गुरुवार को […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली में एनजेसीएस की बैठक में सेल प्रबंधन के साथ बनी सहमति
कर्मियों के खाते में आज आ जायेगी बोनस की राशि, सहमति से पहले जद्दोजहद
बर्नपुर : अंतत: बोनस का इंतजार खत्म हुआ. सेल-इस्को स्टील प्लांट के कर्मियों को 15,500 रुपया और प्रशिक्षुओं ंको 13500 रुपये बोनस मिलेगा. नयी दिल्ली में गुरुवार को हुई एनजेसीएस की बैठक में सेल प्रबंधन के साथ बोनस पर सहमति बनी. बोनस की राशि कर्मियों के खाते में चार अक्तूबर को आ जायेगी.
बैठक शुरू होते ही सेल प्रबंधन की ओर से मंदी का हवाला देते हुए 13,000 रुपये बोनस का प्रस्ताव दिया गया. यूनियन प्रतिनिधियों ने पिछले साल के मुनाफा का हवाला देते हुए 20,000 रुपये बोनस की डिमांड की. एक समय यूनियन 16,000 रुपये बोनस की डिमांड पर अड़ गये. अंतत: सेल प्रबंधन 15,500 रुपया बोनस देने पर तैयार हुआ.
तीन घंटे में तय हो गयी बोनस की राशि
बोनस को लेकर सेल प्रबंधन व एनजेसीएस की बैठक सुबह 11.30 बजे शुरू हुई. बैठक 02.30 बजे समाप्त हो गयी. तीन घंटे में आईएसपी सहित सेल कर्मियों के बोनस पर सहमति बन गयी. बैठक में पांचों यूनियन एटक, इंटक, सीटू, एचएमएस तथा बीएमएस के दो-दो प्रतिनिधि शामिल हुए.
परफारमेंस लिंक रिवार्ड स्कीम के तहत बोनस सेल प्रबंधन ने परफारमेंस लिंक रिवार्ड स्कीम के तहत बोनस की राशि कर्मियों को दिया है. बोनस की राशि वर्तमान वित्तीय वर्ष के आधार पर किया गया हैं. इसकी दूसरी तिमाही में सेल नो प्रोफिट-नो लॉस में है. बैठक में प्रबंधन की ओर से यूनियन प्रतिनिधियों को सेल की मंदी से अवगत कराया गया. बैठक में सेल प्रबंधन की ओर से डायरेक्टर फायनांस, डायरेक्टर पर्सनल, जीएम-सेल पर्सनल आदि शामिल हुए.
बीएमएस ने निर्णय पर जताया असंतोष
आसनसोल ऑयरन एंड स्टील वर्कस यूनियन (इंटक) के महासचिव हरजीत सिंह ने बताया कि केन्द्रीय सरकार की नीतियों के कारण मंदी का दौर में सेल के उत्पादन में कमी आयी. पिछले वर्ष कर्मचारियो को 13000 रूपये तथा प्रशिक्षुओ को 11000 रूपये मिले थे. इस वर्ष उससे ढाई हजार रूपये अधिक मिला है. ऑयरन स्टील एंड इंजीनियरिंग वर्कर्स यूनियन (एचएमएस) के मुमताज अहमद ने बताया कि राउरकेला, भिलाई, बर्नपुर, दुर्गापुर के कर्मचारियो को 15,500 रूपये तथा प्रशिक्षुओ को 13,500 रूपये मिला है.
इस मंदी में प्रबंधन की स्थिति के अनुसार संतुष्टजनक है. बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ (बीएमएस) महासचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि यूनियन की ओर से 20 हजार की मांग की गयी थी. दोपहर ढाई बजे के पश्चात् बीते वर्ष के बोनस की राशि में ढाई हजार रूपये की बढोत्तरी करने का निर्णय लिया गया. इस निर्णय से कर्मचारियो को निराश है. कोल इंडिया कर्मचारियो को 64,700 रूपये मिलेगा. आईएसपी कर्मियो को 15500 रूपये से संतुष्ट होना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










