आसनसोल : 17 नये मतदाताओं को मिला एपिक कार्ड

आसनसोल : जिलाशासक शशांक सेठी ने कहा कि गणतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए देश के हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए. इसके लिए मुख्य चुनाव आयोग नियमित मतदाताओं के बीच विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये जागरूकता फैला रहा है. मतदान के दिन सबसे जरूरी कार्य मतदान है. इस कार्य को पूरा […]
आसनसोल : जिलाशासक शशांक सेठी ने कहा कि गणतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए देश के हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए. इसके लिए मुख्य चुनाव आयोग नियमित मतदाताओं के बीच विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये जागरूकता फैला रहा है. मतदान के दिन सबसे जरूरी कार्य मतदान है. इस कार्य को पूरा कर देश के एक सच्चे और अच्छे नागरिक होने के अपने कर्तव्य का पालन करें.
शुक्रवार को जिला मुख्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने उक्त बातें कही. तिरिक्त जिलाशासक (जनरल) अरिंदम राय, अतिरिक्त जिलाशासक (शिक्षा) प्रशांत मंडल, आसनसोल सदर के महकमा शासक सह आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचकीय पंजीकृत अधिकारी (ईआरओ) प्रलय रायचौधरी, जिला चुनाव प्रभारी सह कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ सुशोमय विश्वास, जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ कमल चंद्र दे, आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ प्रतुल भुइयां, बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ लोदेन लेप्चा, सहायक ईआरओ, बूथ लवेल ऑफिसर (बीएलओ) सहित विभिन्न प्रशासनिक विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




