बराकर में चला जन सचेतना अभियान
Updated at : 22 Jan 2019 12:45 AM (IST)
विज्ञापन

बराकर : सूचना एवम प्रसारण मंत्रालय क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय ने कुल्टी मदद फाउंडेशन तथा बराकर अग्रसेन ट्रस्ट के सहयोग से सोमवार को कल्याणेश्वरी रोड स्थित अग्रसेन भवन में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जन सचेतना अभियान आयोजित किया. विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं को लेकर स्वच्छता जागरूकता पर चित्रांकन प्रतियोगिता हुई. इसके बाद छात्र-छात्राओं ने जागरूकता […]
विज्ञापन
बराकर : सूचना एवम प्रसारण मंत्रालय क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय ने कुल्टी मदद फाउंडेशन तथा बराकर अग्रसेन ट्रस्ट के सहयोग से सोमवार को कल्याणेश्वरी रोड स्थित अग्रसेन भवन में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जन सचेतना अभियान आयोजित किया.
विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं को लेकर स्वच्छता जागरूकता पर चित्रांकन प्रतियोगिता हुई. इसके बाद छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली, अतिथियो ने दीप जलाकर उद्घाटन किया.
क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय (बर्दवान) के सहायक निदेशक अरिजीत चक्रवर्ती ने कहा कि इसका मिख्य उद्देश्य समाज मे स्वच्छता के प्रति सचेतना तथा जागरूकता है. सरकार द्वारा मिल रही सुविधाओ का समुचित उपयोग करना है. बच्चो ने नृत्य, संगीत तथा स्वच्छता को लेकर नाटक प्रस्तुत किया. छात्रों को मेडल, ट्रॉफी तथा प्रमाणपत्र दिये गये.
आसनसोल गर्ल्स कॉलेज के शिक्षक सुजीत पांजा, कुल्टी हिंदी वालिका विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ ममता मिश्रा, फेयर अकादमी की प्रभारी बाणी मुखर्जी, भारतीय खाद्य निगम के सदस्य राकेश तिवारी, अग्रसेन ट्रस्ट के घनश्याम बंसल, दिलीप गुप्ता, मारवाड़ी युवा मंच के सचिव राकेश अग्रवाल, शिक्षक शुभेंदु विश्वास, आरपी मंडल, सुब्रत सरकार, विश्वनाथ दे, काबेरी दे आदि मौजूद थे. कुल्टी मदद फाउंडेशन महिला प्रशिक्षण केंद्र की किरण प्रसाद, रजनी माधोगडिया तथा रिंकू चौबे सक्रिय रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




