शिल्पांचल में शोक सभा कर दी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि
Updated at : 18 Aug 2018 12:30 AM (IST)
विज्ञापन

दुर्गापुर/रानीगंज/जामुड़िया : देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के आकस्मिक निधन को लेकर पूरे देश के साथ शिल्पांचल में भी शोक का माहौल है. उनके निधन के मद्देनजर शहर के सरकारी कार्यालयों ,स्कूलों के साथ-साथ अधिकांश गैर सरकारी स्कूलों मे आधे दिन के बाद अवकाश दे दिया गया. भाजपा ने शहर के […]
विज्ञापन
दुर्गापुर/रानीगंज/जामुड़िया : देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के आकस्मिक निधन को लेकर पूरे देश के साथ शिल्पांचल में भी शोक का माहौल है. उनके निधन के मद्देनजर शहर के सरकारी कार्यालयों ,स्कूलों के साथ-साथ अधिकांश गैर सरकारी स्कूलों मे आधे दिन के बाद अवकाश दे दिया गया. भाजपा ने शहर के विभिन्न हिस्सों में शोक सभा का आयोजन कर दिवगंत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर काफी संख्या मे नेता, कार्यकर्ता मौजूद थे.
इसके अलावा शहर के विभिन्न इलाकों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक सभाओं का आयोजन किया गया. सैकड़ों लोगों ने अश्रु भरे नेत्रों से पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी एवं मौन व्रत रखकर उनकी आत्मा की शांति की कामना की. इलाके के 34 नंबर वार्ड अंतर्गत कदा रोड में जन विकास सेवा संघ ने शोक सभा का आयोजन किया, जहां संस्था के सदस्यों के साथ साथ इलाके के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान लोगों ने कतारबद्ध होकर पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की.
संस्था के सचिव अजय चौबे ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी युगपुरुष थे. राजनीति में किसी के साथ कभी वैर नहीं हुई. उनकी इस भावना ने ही उन्हें महापुरुष बना दिया. उनकी आत्मा की शांति के लिये संस्था की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया है. मौके पर अध्यक्ष जयशंकर सिंह, सलाहकार शिवनाथ चौधरी, विनोद यादव, इंद्रदेव प्रसाद, विजय प्रसाद, मो. जलील सुजीत सिंह आदि उपस्थित थे.
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की खबर के बाद रानीगंज कोयलांचल शोक में डूब गया है. शुक्रवार को विभिन्न विद्यालयों में एक मिनट का मौन रखने के बाद छुट्टी प्रदान कर दी गयी.
रानीगंज के वरीय भाजपा नेता अमरनाथ केसरी ने दाल पट्टी मोड़ पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. सभा में अमरनाथ केसरी ने अटल बिहारी वाजपेयी के साथ बिताये गये पल की यादों को लोगों के साथ सांझा किया. उन्होंने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की उपलब्धियों को शब्दों में बयां करना सूरज को दीया दिखाने के समान है. उनके निधन से एक युग का अंत हुआ है.
मौके पर भाजपा नेता ओंकार केसरी ने कहा कि अटल जी की रिक्तता कभी पूर्ण नहीं की जा सकती है. उनके निधन से हम लोगों ने अपना अभिभावक खो दिया. मौके पर गणेश वर्मन, संजय केसरी, अजीत केसरी, लाल बाबू केसरी आदि उपस्थित थे.
रंजीत केसरी के निवास स्थान पर सभा आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गयी. रानीगंज भाजपा ने रानीगंज के शिशु बागान मोड़ से मौन जुलूस निकाला. हाथों में पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर लिये हुये भाजपा कार्यकर्ताओं ने रानीगंज शहर की परिक्रमा की.
इसमें भाजपा के सभापति सिंह, डॉ प्रमोद पाठक, मदन त्रिवेदी, सुनील सिह, प्रवीर कुमार, दिनेश सोनी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. जामुड़िया स्टेट बैंक के निकट से मौन जुलूस निकालकर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा अर्पित की गई. निंघा एमपीआई स्कूल में भाजपा मंडल ने शोक सभा का आयोजन किया. इसमें डॉक्टर प्रमोद पाठक, कुश चक्रवर्ती आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




