फिरौती मांगने का आरोपी पुलिस रिमांड में

Updated at : 03 Jul 2018 3:21 AM (IST)
विज्ञापन
फिरौती मांगने का आरोपी पुलिस रिमांड में

आसनसोल / सीतारामपुर : कुल्टी थाना अंतर्गत रामनगर इलाके के निवासी सुदामा गुप्ता को फोन कर उनसे उनके बेटे की हत्या करने की धमकी देकर उनसे दो लाख रुपये फिरौती की मांग करने से संबंधित मामले में उनकी शिकायत के आधार पर कुल्टी थाना पुलिस ने उक्त किये गए मोबाइल फोन के नंबर की जांच […]

विज्ञापन
आसनसोल / सीतारामपुर : कुल्टी थाना अंतर्गत रामनगर इलाके के निवासी सुदामा गुप्ता को फोन कर उनसे उनके बेटे की हत्या करने की धमकी देकर उनसे दो लाख रुपये फिरौती की मांग करने से संबंधित मामले में उनकी शिकायत के आधार पर कुल्टी थाना पुलिस ने उक्त किये गए मोबाइल फोन के नंबर की जांच करते हुए आरोपी दीपक कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर उसे सोमवार को आसनसोल महकमा कोर्ट में पेश किया.
पुलिस जांच अधिकारी ने मामले की छानबीन के लिए पांच दिनों की पुलिस रिमांड की मांग एसीजेएम कोर्ट से की. कोर्ट ने आरोपी की तीन दिन की रिमांड की मंजूरी देकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. ज्ञात हो कि मामले पर सुदामा गुप्ता ने अपने दर्ज शिकायत में कहा है कि बीते 23 जून को उन्हें एक नंबर से फोन आया जिसमे उनसे दो लाख रुपये फिरौतो की मांग की गई. आरोपी ने उन्हें धमकी दी कि अगर यह रकम उसे न दी गई,तो आरोपी उनके बेटे की हत्या कर देगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola