अमित शाह बोले बंगाल में भाजपा को 30 सीटें मिलनी तय

नदिया के कृष्णानगर में रोड शो के बाद चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने दावा किया कि इस बार राज्य में 30 से अधिक लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत पक्की है. यह भी संभव है कि हम 35 सीटों पर जीत हासिल कर लें.
कल्याणी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को राज्य के दो जिलों में चुनावी रैलियों को संबोधित किया. नदिया के कृष्णानगर में रोड शो के बाद चुनावी सभा को संबोधित करते हुए श्री शाह ने दावा किया कि इस बार राज्य में 30 से अधिक लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत पक्की है. यह भी संभव है कि हम 35 सीटों पर जीत हासिल कर लें. सोमवार को शाह ने कृष्णानगर में रोड शो किया. रोड शो के समापन पर शाह ने कहा कि भाजपा राज्य में घुसपैठ के खतरे को खत्म कर देगी. इतनी भीड़ और लोगों का समर्थन देखकर मुझे कृष्णानगर में जीत का पूरा भरोसा है. रोड शो के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग भाजपा का झंडे लहराते हुए जय श्री राम, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










