Video: तूफान के कारण आसमान में अटकी अमित शाह की फ्लाइट

Updated:
विज्ञापन
Amit Shah in Kolkata

अमित शाह (File Photo)

Video : आंधी-तूफान के कारण अमित शाह का स्पेशल फ्लाइट कोलकाता में दो घंटे की देरी से लैंड हुआ. नीचे पढ़ें क्या जानकारी आई सामने.

विज्ञापन

Video : कोलकाता शहर और आसपास के इलाकों में शुक्रवार (27 मार्च) देर रात आए तेज आंधी-तूफान का असर उड़ानों पर भी पड़ा. इसी वजह से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का फ्लाइट समय पर नहीं उतर सका. फ्लाइट करीब दो घंटे की देरी से एयरपोर्ट पर लैंड हुआ.

फ्लाइट देर रात एक बजकर 46 मिनट पर उतरा

न्यूज एजेंसी पीटीआई के सूत्रों के अनुसार, दिल्ली से गृह मंत्री को लेकर आ रहे स्पेशल फ्लाइट को रात 11 बजकर 46 मिनट पर उतरना था. हालांकि, ‘काल बैसाखी’ (एक खास तरह का तेज आंधी-तूफान) के प्रभाव से तेज बारिश और बिजली चमकने के कारण फ्लाइट को नदिया और उत्तर 24 परगना जिलों के हवाई क्षेत्र में कुछ समय तक चक्कर लगाना पड़ा. आखिरकार फ्लाइट देर रात एक बजकर 46 मिनट पर उतरा.

यह भी पढ़ें : आसमान में अटकी सांसें! 1 घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा ममता बनर्जी का विमान, कोलकाता में कुदरत का कहर

शाह रात करीब दो बजे काफिले के साथ हवाई अड्डे से शहर के एक होटल के लिए रवाना हुए. यहां उनका स्वागत बीजेपी की प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेताओं ने किया. एक वरिष्ठ पार्टी नेता ने बताया कि शाह रात 10 बजकर 46 मिनट पर दिल्ली से रवाना हुए थे.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विमान के साथ भी हुआ ऐसा

इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अण्डाल से आने वाली उड़ान को भी इसी तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था. गुरुवार (26 मार्च) को आंधी-तूफान के कारण उनका विमान करीब एक घंटे तक कोलकाता हवाईअड्डे पर उतर नहीं सका था. बाद में मौसम में सुधार होने पर ही उतर पाया.

अमित शाह जारी कर सकते हैं रिपोर्ट

शनिवार (28 मार्च) दोपहर में अमित शाह न्यू टाउन के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं. इसमें वे बीजपी की तरफ से टीएमसी सरकार के खिलाफ आरोपों की एक रिपोर्ट जारी कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें

मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर हिंसा के बीच रिपोर्ट कार्ड बनाम चार्जशीट, तृणमूल-भाजपा आमने-सामने

अमित शाह कोलकाता में खोलेंगे ममता बनर्जी सरकार की ‘चार्जशीट’, ये है भाजपा का मेगा चुनावी मास्टरप्लान

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola