संपत्ति विवाद में महिला को जिंदा जला कर मार डाला, आरोपी भतीजा फरार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर महकमा के फरीदपुर – लावदोहा थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर एक महिला को जिंदा जला कर मार डालने की हृदय-विदारक घटना हुई. रविवार रात दुर्गापुर के कांटाबेरिया में एक पेड़ के नीचे अपनी ही चाची को आग लगा दी, जिससे झुलस कर तड़पते हुए उनकी जान चली गयी. मृतका का नाम चाइना बाउरी (53) बताया गया है. घटना के बाद से आरोपी भतीजा व उसके तीन अन्य दोस्त फरार हैं.
विज्ञापन
दुर्गापुर.
दुर्गापुर महकमा के फरीदपुर – लावदोहा थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर एक महिला को जिंदा जला कर मार डालने की हृदय-विदारक घटना हुई. रविवार रात दुर्गापुर के कांटाबेरिया में एक पेड़ के नीचे अपनी ही चाची को आग लगा दी, जिससे झुलस कर तड़पते हुए उनकी जान चली गयी. मृतका का नाम चाइना बाउरी (53) बताया गया है. घटना के बाद से आरोपी भतीजा व उसके तीन अन्य दोस्त फरार हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार रात चीख-पुकार सुन कर आसपास के लोग दौड़ कर आम के पेड़ के पास पहुंचे, जहां आग से झुलस कर तड़पती महिला को देख सन्न रह गये. कराहती महिला को किसी तरह उठा कर तुरंत दुर्गापुर के विधाननगर महकमा अस्पताल ले जाया गया. वहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गयी. चाइना के बेटे प्रदीप बाउरी ने बताया कि उन लोगों का कई दिनों से चाचा के साथ संपति विवाद चल रहा है. कुछ महीने पहले चाचा के घरवालों ने झूठा आरोप लगा कर उसके माता-पिता को घर छोड़ने को मजबूर किया था. उसके बाद से माता-पिता कभी दीदी के घर, तो कभी किसी दूसरे के यहां शरण लेकर जीवनयापन कर रहे थे. प्रदीप के मुताबिक बीते कुछ दिनों से उसकी मां कांटाबेरिया स्थित अपने घर में रह रही थी. रविवार को प्रदीप किसी काम से घर के बाहर था. बीती रात स्थानीय लोगों से खबर पाकर जब वह घर पहुंचा, तो देखा कि मां आग से पूरी तरह जल गयी हैं. आरोप लगाया कि मां को चाचा के बेटे यानी उसके चचेरे भाई ने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिल कर जिंदा जला दिया. इस बाबत बेटे ने थाने में पुलिस से शिकायत की है. आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस ने बताया कि घटना की शिकायत मिली है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










