अनाथालय की एक महिला का शव मिला, मालिक हिरासत में
बर्दवान (पश्चिम बंगाल) : यहां के अनाथालय की एक दृष्टिहीन महिला का आज शव बरामद हुआ जिसके बाद यतीमखाना के मालिक को उसकी हत्या के आरोप में हिरासत में ले लिया गया.पुलिस के अनुसार कि आज दोपहर बंबोट्टोला के पन्नामोयी शिशु निकेतन से 30 वर्षीय चोबी मिस्त्री का शव मिला. स्थानीय लोगों की शिकायत पर […]
बर्दवान (पश्चिम बंगाल) : यहां के अनाथालय की एक दृष्टिहीन महिला का आज शव बरामद हुआ जिसके बाद यतीमखाना के मालिक को उसकी हत्या के आरोप में हिरासत में ले लिया गया.पुलिस के अनुसार कि आज दोपहर बंबोट्टोला के पन्नामोयी शिशु निकेतन से 30 वर्षीय चोबी मिस्त्री का शव मिला. स्थानीय लोगों की शिकायत पर निकेतन की मालिक तृप्ति राय :60: को हिरासत में ले लिया गया है.
सबसे पहले समीप के भवन में काम कर रहे कारीगरों ने चोबी का शव देखा जो अनाथालय के स्नानागार की छत से लटका था.
समझा जाता है कि इस घटना से नाराज स्थानीय लोग रॉय पर चोबी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए अनाथालय में घुस गए और उन्होंने उसे बुरी तरह पीटा. बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया.
स्थानीय लोगों एवं अनाथालय में रहने वालों ने राय पर कल किसी मामूली बात पर चोबी की पिटाई करने का आरोप लगाया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










