तेलंगाना विधेयक का संसद में विरोध करेगी तृणमूल
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस ने आज कहा कि वह आंध्र प्रदेश के बंटवारे से संबंधित तेलंगाना विधेयक का संसद में विरोध करेगी. तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, ‘‘हम एकीकृत भारत का समर्थन करते हैं और हमारी पार्टी संसद में तेलंगाना विधेयक का विरोध करेगी.’’ इस बीच तेदेपा अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू के […]
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस ने आज कहा कि वह आंध्र प्रदेश के बंटवारे से संबंधित तेलंगाना विधेयक का संसद में विरोध करेगी. तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, ‘‘हम एकीकृत भारत का समर्थन करते हैं और हमारी पार्टी संसद में तेलंगाना विधेयक का विरोध करेगी.’’
इस बीच तेदेपा अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू के आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करने के लिए यहां पहुंचने की उम्मीद है. इस बैठक के दौरान दोनों नेता तेलंगाना विधेयक सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे. पिछले साल वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगनमोहन रेड्डी ने ममता से मुलाकात कर अखंड आंध्र प्रदेश के लिए उनका समर्थन मांगा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










