मां-बाप से नहीं मिला प्यार, बच्ची ने दे दी जान

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: माता-पिता के प्यार के लिए तरस रही एक बच्ची ने खुदकुशी कर ली. उसने खुदकुशी के लिए अपनी तलाकशुदा मां को जिम्मेदार ठहराया है. मृतका एंजेलिया रोजारियो (14) पार्क स्ट्रीट स्थित लॉरेटो स्कूल में कक्षा आठ की छात्र थी. वह पार्क स्ट्रीट के पार्क लेन लाल बस्ती इलाके में रहती थी. पुलिस ने बताया […]

विज्ञापन

कोलकाता: माता-पिता के प्यार के लिए तरस रही एक बच्ची ने खुदकुशी कर ली. उसने खुदकुशी के लिए अपनी तलाकशुदा मां को जिम्मेदार ठहराया है. मृतका एंजेलिया रोजारियो (14) पार्क स्ट्रीट स्थित लॉरेटो स्कूल में कक्षा आठ की छात्र थी.

वह पार्क स्ट्रीट के पार्क लेन लाल बस्ती इलाके में रहती थी. पुलिस ने बताया कि शाम को जब उसकी मां दफ्तर से घर लौटी तो बेटी को अचेत अवस्था में पाया. तत्काल उसे अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी मौत होने की सूचना दी. पुलिस को डाक्टरों ने बताया कि नींद की अतिरिक्त गोलियां खाने के कारण उसकी मौत हो गयी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में बच्ची ने अपनी मां की वजह से आत्महत्या करने की बात कही है.

उसने कहा है कि पहले ही उससे पिता का प्यार छिन चुका था, लेकिन उसकी मां भी उसका ख्याल नहीं रखती थी. अपने काम में ही व्यस्त रहती थी, जिससे वह अकेली घुटती रहती थी. पार्क स्ट्रीट थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस उसके घरवालों व दोस्तों से पूछताछ कर रही है. माना जा रहा है कि अभिभावक के बच्ची को समय न दे पाने की वजह से घटना हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola