10 नवंबर को दार्जिलिंग आयेंगे प्रणब मुखर्जी
दार्जिलिंग: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आगामी 10 नवंबर को दार्जिलिंग आ रहे हैं. स्थानीय सिंगमारी स्थित संत जोसेफ स्कूल के 125वां स्थापना दिवस के मौके पर राष्ट्रपति विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे. दूसरी ओर आगामी 26 अक्तूबर को राज्यपाल एमके नारायणन दार्जिलिंग आ रहे हैं. राज्यपाल 14 नवंबर तक दार्जिलिंग में रहेंगे. वहीं, 22 […]
दार्जिलिंग: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आगामी 10 नवंबर को दार्जिलिंग आ रहे हैं. स्थानीय सिंगमारी स्थित संत जोसेफ स्कूल के 125वां स्थापना दिवस के मौके पर राष्ट्रपति विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे. दूसरी ओर आगामी 26 अक्तूबर को राज्यपाल एमके नारायणन दार्जिलिंग आ रहे हैं.
राज्यपाल 14 नवंबर तक दार्जिलिंग में रहेंगे.
वहीं, 22 अक्तूबर को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सिलीगुड़ी आ रही हैं. 22 अक्तूबर को मुख्यमंत्री सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग व जलपाईगुड़ी के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी. 23 अक्तूबर को मुख्यमंत्री दार्जिलिंग आयेंगी व पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ बैठक करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










