बंगाल सरकार को हल्दिया पेट्रो में विनिवेश से मिल सकते हैं 1,688 करोड़ रुपये

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार रग्ण हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स लि. (एचपीएल) में अपनी 39.9 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर करीब 1,688 करोड़ रुपये जुटा सकती है. इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) ने इसके लिए 25 रुपये प्रति शेयर की बोली लगायी है.एक सूत्र ने कहा, ‘‘आईओसी ने एचपीएल में सरकार की हिस्सेदारी के लिये 25 रुपये प्रति शेयर की […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार रग्ण हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स लि. (एचपीएल) में अपनी 39.9 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर करीब 1,688 करोड़ रुपये जुटा सकती है. इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) ने इसके लिए 25 रुपये प्रति शेयर की बोली लगायी है.एक सूत्र ने कहा, ‘‘आईओसी ने एचपीएल में सरकार की हिस्सेदारी के लिये 25 रुपये प्रति शेयर की बोली लगायी है जो आरक्षित मूल्य से कहीं अधिक है.’’ सरकार इस पेशकश पर 1,688 करोड़ रुपये प्राप्त करेगी.

सार्वजनिक क्षेत्र की आईओसी एचपीएल में हिस्सेदारी के लिये एकमात्र बोलीदाता के रुप में उभरी है. कंपनी ने 7 अक्तूबर को बोली लगाई थी. पश्चिम बंगाल के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि सरकार की तरफ से स्वीकृति पत्र पहले ही आईओसी को भेजा जा चुका है. चटर्जी एचपीएल एवं डब्ल्यूबीआईडीसी के चेयरमैन भी हैं.चटर्जी ने कहा कि टीसीजी को पहले इनकार के अधिकार के उपयोग के बारे में पत्र भेजा गया है. इसके लिये उसके पास 30 दिनों का समय है. अगर टीसीजी पहले इनकार के अधिकार का उपयोग करती है तो उसे आईओसी के बराबर बोली लगानी होगी अन्यथा हिस्सेदारी आईओसी को बेच दी जायेगी. इस बारे में टिप्पणी के लिये टीसीजी के पुर्नेन्दु चटर्जी से फिलहाल संपर्क नहीं हो पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola