पूजा पंडाल पर बिजली का तार गिरा,दो की मौत

Updated:
विज्ञापन

जमूरिया : पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में आंधी से हाई वोल्टेज का तार टूट कर दुर्गा पूजा पंडाल पर आज गिर गया जिससे दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए. दुर्गापुर-आसनसोल कमीश्नरी के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सूरज कुमार ने बताया कि यह घटना आज शाम जमूरिया […]

विज्ञापन
जमूरिया : पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में आंधी से हाई वोल्टेज का तार टूट कर दुर्गा पूजा पंडाल पर आज गिर गया जिससे दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए.
दुर्गापुर-आसनसोल कमीश्नरी के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सूरज कुमार ने बताया कि यह घटना आज शाम जमूरिया के पारासार गांव में हुई. उन्होंने बताया कि हाई वोल्टेज का तार टूट कर दुर्गा पूजा पंडाल पर गिर गया. इससे पंडाल और उसके निकट के स्टालों में आग लग गई. यह इलाका बिहार से लगा है और चक्रवात फैलिन के चलते यहां सुबह से ही बारिश और आंधी का सिलसिला चल रहा है.
जिन दो युवकों की करंट लगने से मौत हुई वह उस समय मेला मैदान में आए हुए थे. उनमें से एक दक्षिण 24 परगणा का है. कुमार ने बताया कि घायल 15 लोगों का इलाज निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में हो रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola