कड़ी सुरक्षा में दर्शनार्थी ले रहे पूजा का आनंद

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: महानगर के विभिन्न पूजा मंडपों में पंचमी से ही लोगों के आने का सिलसिला जारी है. षष्ठी के दिन भी लोगों की भीड़ विभिन्न मंडपों में देखी गयी. अन्य वर्षो की तुलना में इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में दूसरे राज्यों से महानगर में लोग पहुंच रहे हैं. वहीं, कोलकाता पुलिस भी इस बार पूरी […]

विज्ञापन

कोलकाता: महानगर के विभिन्न पूजा मंडपों में पंचमी से ही लोगों के आने का सिलसिला जारी है. षष्ठी के दिन भी लोगों की भीड़ विभिन्न मंडपों में देखी गयी. अन्य वर्षो की तुलना में इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में दूसरे राज्यों से महानगर में लोग पहुंच रहे हैं.

वहीं, कोलकाता पुलिस भी इस बार पूरी तैयारी के साथ मुस्तैद है. संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) राजीव मिश्र ने बताया कि पूजा मंडप में लोगों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए इस बार चतुर्थी से ही महानगर की सड़कों पर पुलिस की तैनाती कर दी गयी थी. पंचमी से पूरी पुलिस फोर्स सड़को पर ड्यूडी संभाल रही है. कोलकाता पुलिस के 25 हजार पुलिस कर्मियों के अलावा 10 हजार अन्य सुरक्षाकर्मियों को इस बार लोगों की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर लगाया गया है. जिसमें छह हजार निजी सुरक्षा कर्मी, दो हजार अस्थायी कांस्टेबल, दो हजार अस्थायी होमगार्ड और अतिरिक्त महिला पुलिस शामिल हैं.

महानगर के विभिन्न बड़े पूजा मंडप के सदस्य की तरफ से 700 और पुलिस की तरफ से 175 सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है. इसके अलावा 17 क्वीक रेस्पांस टीम (क्यूआरटी वैन) में कर्मी तैनात हैं. इसके अलावा 40 वाच टावर, 22 हेवी रेडियो फ्लाइंग स्क्वाड (एचआरएफएस) और 67 रेडियो फ्लाइंग स्क्वाड (आरएफएस) की टीम तैनात हैं. वहीं, लापता लोगों की मदद के लिए मिसिंग पर्सन स्क्वाड की सात टीमें महानगर की सड़कों पर गस्त लगा रही है.

इस बार पूजा में महिलाओं की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया गया है. इसके लिए पहले की तुलना में 300 अतिरिक्त अस्थायी महिला पुलिस की तैनाती की गयी है. महानगर के 23 मेट्रो स्टेशन में पुलिस की अतिरिक्त सुरक्षा का बंदोबस्त किया गया है. इसके अलावा पंचमी से लेकर नवमी तक कोलकाता पुलिस के कंट्रोल रूम में ज्वायंट सीपी (इंटेलिजेंस) व ज्वायंट सीपी (क्राइम) सुबह पांच बजे से ही लोगों की मदद के लिए बैठे हैं. महानगर के बाहर से आनेवाले लोगों की मदद के लिए विभिन्न जगहों पर 6 पुलिस असिस्टेंस मोबाइल वैन रखा गया है. कुल मिलाकर किसी भी आपातकालिन स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola