नौ से 17 तक बड़े रास्तों पर ऑटो नहीं चलेंगे
कोलकाता: पूजा के दौरान परिवहन व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए राज्य के परिवहन विभाग ने नया निर्देश जारी किया है, जिसके तहत आगामी नौ से 17 अक्तूबर तक महानगर व आस-पास के क्षेत्रों के सभी बड़े रास्तों पर ऑटो चलाने पर रोक लगा दी गयी है. नौ अक्तूबर को पंचमी का दिन है और […]
कोलकाता: पूजा के दौरान परिवहन व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए राज्य के परिवहन विभाग ने नया निर्देश जारी किया है, जिसके तहत आगामी नौ से 17 अक्तूबर तक महानगर व आस-पास के क्षेत्रों के सभी बड़े रास्तों पर ऑटो चलाने पर रोक लगा दी गयी है. नौ अक्तूबर को पंचमी का दिन है और 17 तक पूजा का विसजर्न हो जायेगा. यह जानकारी शनिवार को राज्य के परिवहन मंत्री मदन मित्र ने दी.
उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान रास्तों पर ट्राफिक व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए राज्य सरकार ने यह फैसला किया है. इस संबंध में परिवहन विभाग की ओर से नोटिस जारी कर दिया गया है और पुलिस को भी इस निर्देश के अनुसार कार्रवाई करने को कहा गया है. दुर्गापूजा के दौरान भाड़ा नहीं बढ़ाया जा सकेगा. अगर कोई भाड़ा बढ़ा कर लेता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी.
परिवहन कर्मियों की छुट्टी रद्द
मंत्री ने कहा कि पूजा के दौरान राज्य के परिवहन विभाग से जुड़े सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं वहीं सभी सरकारी बस परिवहन निगम को सभी बसों को उतारने का निर्देश दिया गया है.
देर रात तक बसें चलेंगी
उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान देर रात तक सरकारी बसें चलेंगी. पूजा के दौरान राज्य सरकार ने बसों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया है और साथ ही निजी बस मालिकों को भी देर रात तक बस चलाने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










