न्यू मार्केट में 22 बम मिले

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : पूजा के पहले न्यू मार्केट इलाके में गुरुवार सुबह 7.30 बजे के करीब फुटपाथ पर अचानक 22 जिंदा बम मिलने से लोगों में दहशत व्याप्त हो गयी. सभी बम 27 नंबर मिर्जा गालिब स्ट्रीट के एक फुटपाथ के किनारे पड़े हुए थे. पर इस घटना की जानकारी पार्क स्ट्रीट थाने के अलावा दम […]

विज्ञापन

कोलकाता : पूजा के पहले न्यू मार्केट इलाके में गुरुवार सुबह 7.30 बजे के करीब फुटपाथ पर अचानक 22 जिंदा बम मिलने से लोगों में दहशत व्याप्त हो गयी. सभी बम 27 नंबर मिर्जा गालिब स्ट्रीट के एक फुटपाथ के किनारे पड़े हुए थे.

पर इस घटना की जानकारी पार्क स्ट्रीट थाने के अलावा दम निरोधी दस्ते को भी दी गयी. कुछ ही देर में खोजी कुत्ते की मदद से बम निरोधी दस्ते के साथ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और सभी बम को निष्क्रिय कर अपने कब्जे में लिया. आसपास और बम होने का अंदेशा लगाते हुए खोजी कुत्ते की मदद से आसपास के इलाकों में भी तलाशी ली गयी. इस दौरान इलाके में यातायात व्यवस्था बंद कर दी गयी थी.

तकरीबन एक घंटे तक इलाके में तलाशी अभियान के बाद जब्त बम को कब्जे में ले लिया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह जब वे फुटपाथ से गुजर रहे थे तो नारियल के आकार में देशी बम पर उनकी नजर पड़ी. साथ ही इसकी खबर पुलिस को दी गयी.

लोगों का कहना है कि पूजा के पहले अगर इसमें से एक भी बम में विस्फोट हो गया होता तो एक बड़ी घटना घट सकती थी. इस मामले पर डीसी (साउथ) मुरलीधर शर्मा ने बताया कि जितने भी बम मिले है उसमें शक्तिशाली विस्फोटक जैसा कुछ नहीं था. जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने लोगों में दहशत फैलाने के लिए यहां बम रख दिया होगा. यहां बम कैसे पहुंचे और किसने रखे इसकी जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola