कांग्रेस ने भूमि अधिग्रहण अधिनियम के कार्यान्वयन पर नजर रखने को कहा

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : कांग्रेस ने आज अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे नए भूमि अधिग्रहण कानून के कारगर तरीके से कार्यान्वयन पर नजर रखें ताकि कानून के प्रावधानों के अनुसार लाभार्थियों को उचित मुआवजा मिले और उनका पुनर्वास और पुर्नस्थापन सही तरीके से हो. कांग्रेस प्रवक्ता भक्त चरण दास ने कहा, ‘‘नए भूमि अधिग्रहण अधिनियम के […]

विज्ञापन

कोलकाता : कांग्रेस ने आज अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे नए भूमि अधिग्रहण कानून के कारगर तरीके से कार्यान्वयन पर नजर रखें ताकि कानून के प्रावधानों के अनुसार लाभार्थियों को उचित मुआवजा मिले और उनका पुनर्वास और पुर्नस्थापन सही तरीके से हो. कांग्रेस प्रवक्ता भक्त चरण दास ने कहा, ‘‘नए भूमि अधिग्रहण अधिनियम के प्रभावी होने के बाद सभी राज्यों में इसका प्रभावी कार्यान्वयन बेहद महत्वपूर्ण है ताकि लाभार्थियों को कानून के अनुसार उचित मुआवजा मिले और उनका पुनर्वास और पुनस्र्थापन सही तरीके से हो.’’

नए अधिनियम के सभी राज्यों में अक्षरश: लागू होने की उम्मीद जताते हुए ओड़िशा से सांसद दास ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि वे खासतौर पर आदिवासी क्षेत्रों में भूमि की पहचान करें जिसके मालिकों को उचित मुआवजा नहीं मिला हो और उनका सही तरीके से पुनर्वास और पुर्नस्थापन नहीं हुआ. दास ने कहा, ‘‘आदिवासियों को उनके अपने क्षेत्र में पुर्नस्थापित किया जाना चाहिए और किसी कारण से वह संभव नहीं है तो उनका अन्य स्थानों पर पुनर्वास होना चाहिए. उन्हें अतिरिक्त पैकेज दिया जाना चाहिए.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola