2015 तक पूरा होगा राष्ट्रीय राजमार्गो का विस्तारण

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित राष्ट्रीय राजमार्गो का विस्तारीकरण का काम जारी है. वर्ष 2015 तक राज्य के कई राष्ट्रीय राजमार्गो के विस्तारीकरण का कार्य पूरा कर लिया जायेगा. पहले राज्य सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए जमीन अधिग्रहण करने से इनकार कर दिया था, लेकिन पिछले कुछ महीने में यहां राज्य सरकार […]

विज्ञापन

कोलकाता: राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित राष्ट्रीय राजमार्गो का विस्तारीकरण का काम जारी है. वर्ष 2015 तक राज्य के कई राष्ट्रीय राजमार्गो के विस्तारीकरण का कार्य पूरा कर लिया जायेगा.

पहले राज्य सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए जमीन अधिग्रहण करने से इनकार कर दिया था, लेकिन पिछले कुछ महीने में यहां राज्य सरकार ने अपने जमीन अधिग्रहण की नीति में थोड़ा बदलाव किया है और वह अब जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में हर संभव कर रहे हैं. यह जानकारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पूर्वी क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी ने दी. उन्होंने बताया कि एनएच 34 के विस्तारीकरण को लेकर काफी समस्याएं थीं.

बारासात से कृष्णानगर तक एनएच 34 के विस्तार के लिए जमीन की समस्या थी, लेकिन इस समस्या का काफी हद तक समाधान किया जा चुका है. डालखोला से बारासात तक एनएच 34 के विस्तारीकरण के लिए कुल 873 हेक्टेयर जमीन की आवश्यकता होगी. इनमें से करीब 60 फीसदी जमीन का अधिग्रहण पूरा किया जा चुका है. बहरमपुर से रायगंज तक विस्तारीकरण का कार्य पूरे दम पर किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ सही रहा तो दिसंबर 2015 तक एनएच 34 का विस्तारीकरण कार्य पूरा कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola