बस में बम फटा, छह घायल
कोलकाता : जलपाईगुड़ी जिले के बोरोविसा चौपाटी क्षेत्र में रविवार को एक बस के भीतर हुए बम विस्फोट में कम से कम छह यात्री घायल हो गये, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है. असम से भूटान के फुंसिलिंग शहर जा रही यह यात्री बस असम–बंगाल सीमा से सटी चौपाटी पर रुकी थी. इस बस […]
कोलकाता : जलपाईगुड़ी जिले के बोरोविसा चौपाटी क्षेत्र में रविवार को एक बस के भीतर हुए बम विस्फोट में कम से कम छह यात्री घायल हो गये, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है. असम से भूटान के फुंसिलिंग शहर जा रही यह यात्री बस असम–बंगाल सीमा से सटी चौपाटी पर रुकी थी.
इस बस में सवार यात्री नीचे उतरने ही वाले थे कि तभी बस के पिछले हिस्से में छुपा कर रखा गया बम फट गया. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. इस घटना में शामिल लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. बम विस्फोट में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अलीपुरद्वार सरकारी अस्पताल में भरती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










