मुख्यमंत्री करेंगी जिला परिषद अध्यक्ष का चयन

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: पंचायत चुनाव में मिली जीत के बाद अब तृणमूल कांग्रेस ने ग्राम पंचायत, पंचायत समिति व जिला परिषद के गठन को लेकर कवायद शुरू कर दी है. किस उम्मीदवार को ग्राम पंचायत या पंचायत समिति का प्रधान बनाया जायेगा, इसे लेकर तृणमूल कांग्रेस के आला नेता जिलों के दौरे पर हैं और सभी जिलों […]

विज्ञापन

कोलकाता: पंचायत चुनाव में मिली जीत के बाद अब तृणमूल कांग्रेस ने ग्राम पंचायत, पंचायत समिति व जिला परिषद के गठन को लेकर कवायद शुरू कर दी है. किस उम्मीदवार को ग्राम पंचायत या पंचायत समिति का प्रधान बनाया जायेगा, इसे लेकर तृणमूल कांग्रेस के आला नेता जिलों के दौरे पर हैं और सभी जिलों में जाकर विजयी उम्मीदवारों के साथ बैठक कर रहे हैं. हालांकि जिला परिषद के अध्यक्ष का चयन करने का जिम्मा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किसी को नहीं सौंपा है. वह स्वयं जिला परिषद के अध्यक्षों का चयन करेंगी.

आगामी 16 व 17 अगस्त को मुख्यमंत्री जिला परिषद के सभी विजयी उम्मीदवारों के साथ बैठक करेंगी. गौरतलब है कि ग्राम पंचायत के प्रधान का चयन करने के लिए मुख्यमंत्री ने ब्लॉक अध्यक्ष को आपस में बैठक कर चयन करने का निर्देश दिया है, जबकि पंचायत समिति के प्रधान का चयन करने का दायित्व ब्लॉक व जिला अध्यक्ष को सौंपा गया है.

16 अगस्त को मुख्यमंत्री वीरभूम, बांकुड़ा, पुरुलिया, पूर्व मेदिनीपुर व पश्चिम मेदिनीपुर के विजयी प्रत्याशियों के साथ बैठक करेंगी, जबकि 17 अगस्त को उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, नदिया, हुगली, हावड़ा, बर्दवान, दक्षिण दिनाजपुर व कूचबिहार से विजयी जिला परिषद के उम्मीदवारों के साथ मुलाकात करेंगी. इस मौके पर जिला तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola