कूचबिहार एयरपोर्ट का होगा विस्तार

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को राइटर्स बिल्डिंग में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर बंगाल के विकास के लिए राज्य की नयी तृणमूल सरकार ने पिछले दो वर्षो में जो किया है, वह पिछले 34 वर्षो में वाममोरचा की सरकार ने नहीं किया था. कूचबिहार एयरपोर्ट बना तो था, […]

विज्ञापन

कोलकाता: राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को राइटर्स बिल्डिंग में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर बंगाल के विकास के लिए राज्य की नयी तृणमूल सरकार ने पिछले दो वर्षो में जो किया है, वह पिछले 34 वर्षो में वाममोरचा की सरकार ने नहीं किया था. कूचबिहार एयरपोर्ट बना तो था, लेकिन यहां आधारभूत सुविधाओं की कमी थी इसलिए कूचबिहार एयरपोर्ट का विस्तारीकरण करने की योजना बनायी गयी है. विस्तारीकरण पर करीब 45 करोड़ रुपये खर्च किया जायेगा.

कुल 45 करोड़ रुपये में से प्रथम किश्त के रूप में राज्य सरकार ने 15 करोड़ रुपये का चेक एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन को सौंप दिया है. गौरतलब है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में राइटर्स बिल्डिंग में उच्च स्तरीय बैठक हुई, जहां राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्र, उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी, परिवहन मंत्री मदन मित्र, सिंचाई मंत्री राजीव बनर्जी, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन, वर्ल्ड टूर ऑपरेटर, एयर इंडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार जल्द से जल्द यह विस्तारीकरण योजना पूरा करना चाहती है. अगले 30 महीने के अंदर विस्तारीकरण का कार्य पूरा कर लिया जायेगा, इसके तहत कूचबिहार एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार करने के लिए मोरा तोरसा नदी पर बॉक्स कलवर्ट बनाया जायेगा. मुख्यमंत्री ने बागडोगरा एयरपोर्ट के संबंध में कहा कि बागडोगरा एयरपोर्ट पर रात्रि कालीन सेवा शुरू करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह तैयार है. पूजा के पहले ही यहां रात्रि कालीन विमान सेवा शुरू की जा सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola