दाजिर्लिंग में फिर बंद का आह्वान

Updated:
विज्ञापन

दाजिर्लिंग: ईद के मद्देनजर दाजिर्लिंग में बेमियादी बंद के अपने फैसले से पीछे हटते हुए गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) ने आज शनिवार से चार दिन के बंद का ऐलान किया था. पर इस घोषणा के चंद घंटों के बाद ही जीजेएम ने अपना यह फैसला पलट दिया और कहा कि उसने शनिवार से दाजिर्लिंग के […]

विज्ञापन

दाजिर्लिंग: ईद के मद्देनजर दाजिर्लिंग में बेमियादी बंद के अपने फैसले से पीछे हटते हुए गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) ने आज शनिवार से चार दिन के बंद का ऐलान किया था. पर इस घोषणा के चंद घंटों के बाद ही जीजेएम ने अपना यह फैसला पलट दिया और कहा कि उसने शनिवार से दाजिर्लिंग के बेमियादी बंद का ‘मुश्किल फैसला’ किया है.गौरतलब है कि जीजेम ने अलग गोरखालैंड की मांग की खातिर इस बंद की घोषणा की.पश्चिम बंगाल सरकार पर ‘लोकतांत्रिक आंदोलन का दमन करने’ की कोशिश का आरोप लगाते हुए जीजेएम नेता हरका बहादुर छेत्री ने कहा, ‘‘हमें एक मुश्किल फैसला करना पड़ा.’’ छेत्री ने कहा, ‘‘हिल्स में 3 अगस्त से बेमियादी बंद रहेगा. किसी तरह की ढील नहीं दी गयी है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘15 अगस्त को बंद वापस ले लिया जाएगा और फिर 16 अगस्त से नए कार्यक्रम की घोषणा तक बंद जारी रहेगा.’’ इससे पहले, जीजेएम महासचिव और प्रवक्ता रोशन गिरि ने यहां संवाददाताओं से कहा था ईद के मद्देनजर वे थोड़ी छूट दे रहे हैं और अलग गोरखालैंड की मांग के लिए शनिवार से 96 घंटे के बंद का आह्वान कर रहे हैं. गिरि ने कहा कि जीजेएम का एक प्रतिनिधमंडल कल दिल्ली जाएगा और गोरखालैंड की मांग को लेकर दबाव बनाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola