महानगर में दौड़ेंगी नो रिफ्यूजल टैक्सियां
कोलकाता: कोलकाता की सड़कों से टैक्सी रिफ्यूजल को दूर करने के लिए परिवहन विभाग ने नयी पहल की है. इसके तहत जल्द ही कोलकाता की सड़कों पर नीली धारी वाली सफेद रंग की चार हजार नो रिफ्यूजल टैक्सी उतारी जायेंगी. इसकी जानकारी परिवहन मंत्री मदन मित्र ने विशेष बातचीत में दी. उन्होंने बताया कि ये […]
कोलकाता: कोलकाता की सड़कों से टैक्सी रिफ्यूजल को दूर करने के लिए परिवहन विभाग ने नयी पहल की है. इसके तहत जल्द ही कोलकाता की सड़कों पर नीली धारी वाली सफेद रंग की चार हजार नो रिफ्यूजल टैक्सी उतारी जायेंगी. इसकी जानकारी परिवहन मंत्री मदन मित्र ने विशेष बातचीत में दी. उन्होंने बताया कि ये टैक्सियां अगले तीन महीने में सड़कों पर दिखने लगेंगी. ये टैक्सियां 24 घंटे अपनी सेवा देंगी.
सारी रात सड़कों पर दौड़ेंगी. इनमें दो हजार एसी व दो हजार नॉन एसी टैक्सी होंगी. इसके जरिये यात्रियों को उनके गंतव्य तक बिना आनाकानी के पहुंचाया जायेगा. यदि कभी रिफ्यूजल की शिकायत मिलती हैं, तो उस टैक्सी का परमिट रद्द कर दिया जायेगा. इन टैक्सियों को जीपीएस, नेविगेशन व ट्रैकिंग डिवाइस से लैस कर निगरानी की भी योजना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










