बंद से दाजिर्लिंग में आम जनजीवन प्रभावित

Updated:
विज्ञापन

दाजिर्लिंग : कांग्रेस के अलग तेलंगाना का समर्थन करने के बाद अलग गोरखालैंड की मांग के जोर पकड़ने से दाजिर्लिंग पहाड़ में आज जनजीवन प्रभावित हुआ. जीजेएम के बंद का आज तीसरा और अंतिम दिन है. इस दौरान दुकानें और बाजार बंद रहे. शैक्षिक संस्थान, सरकारी और निजी कार्यालय और बैंक भी बंद रहे. हालांकि, […]

विज्ञापन

दाजिर्लिंग : कांग्रेस के अलग तेलंगाना का समर्थन करने के बाद अलग गोरखालैंड की मांग के जोर पकड़ने से दाजिर्लिंग पहाड़ में आज जनजीवन प्रभावित हुआ. जीजेएम के बंद का आज तीसरा और अंतिम दिन है. इस दौरान दुकानें और बाजार बंद रहे. शैक्षिक संस्थान, सरकारी और निजी कार्यालय और बैंक भी बंद रहे. हालांकि, गाडियां चल रही है क्योंकि जीजेएम ने गाड़ियों की आवाजाही को छूट दी है.

अधिकारियों ने बताया कि आईआरबी और आरएएफ कर्मी पहाड़ के शहरों खासकर दाजिर्लिंग में गश्त पर हैं. जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किये गए हैं जबकि सीआरपीएफ की दो कंपनियों को आपात स्थिति के लिए रखा गया है. गोरखा जनमुक्ति मोर्चा :जीजेएम: के सूत्रों ने बताया कि पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के बाद आगे की कार्रवाई की घोषणा की जाएगी.

एक ओर जीजेएम ने अलग राज्य की मांग माने जाने तक पहाड़ में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की धमकी दी है, वहीं शिवसेना ने गोरखालैंड मांग के विरोध में एक अगस्त से सिलीगुड़ी में दो दिवसीय बंद का आह्वान किया है. बहरहाल, कलिमपोंग के दुमारचौक में कल आत्मदाह करने की कोशिश करने वाले व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुयी है. उसे सिलीगुड़ी के एक अस्पताल भेजा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola