डालमिया का फिर से निर्विरोध कैब अध्यक्ष बनना तय
कोलकाता : बीसीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष जगमोहन डालमिया का बंगाल क्रिकेट संघ की कल यहां होने वाली 82वीं वार्षिक आम बैठक में फिर से निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय है.डालमिया और उनके साथियों को इस बार किसी तरह के विरोध का सामना नहीं करना पड़ रहा है और सभी पदाधिकारियों को अपने संबंधित पदों पर […]
कोलकाता : बीसीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष जगमोहन डालमिया का बंगाल क्रिकेट संघ की कल यहां होने वाली 82वीं वार्षिक आम बैठक में फिर से निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय है.डालमिया और उनके साथियों को इस बार किसी तरह के विरोध का सामना नहीं करना पड़ रहा है और सभी पदाधिकारियों को अपने संबंधित पदों पर फिर से चुना जाना तय है.
एजीएम में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली भी उपस्थित रहेंगे जो अपने पारिवारिक क्लब बारिशा स्पोर्टिंग का प्रतिनिधित्व करेंगे.कैब बोर्ड के ट्रस्टी का पांच साल का कार्यकाल पूरा हो गया है और इसकी नई टीम तैयार की जाएगी जिसके अध्यक्ष बीसीसीआई के पूर्व सचिव गौतम दासगुप्ता होंगे. डालमिया बीच में दिसंबर 2006 से 19 महीने को छोड़कर 1993 से कैब अध्यक्ष पद पर आसीन हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










