मतगणना के दौरान झड़प

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: उत्तर 24 परगना जिले में ग्राम पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान तृणमूल व माकपा समर्थकों में कई जगह झड़पें हुईं. जिले के पानीहाटी मतगणना केंद्र पर सुबह तृणमूल व विरोधी दल के एजेंटों में बहस के बाद हाथापाई हुई. यह घटना पानीहाटी के तेघरिया के शशि भूषण हाइस्कूल में हुई. राजारहाट में 211 […]

विज्ञापन

कोलकाता: उत्तर 24 परगना जिले में ग्राम पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान तृणमूल व माकपा समर्थकों में कई जगह झड़पें हुईं. जिले के पानीहाटी मतगणना केंद्र पर सुबह तृणमूल व विरोधी दल के एजेंटों में बहस के बाद हाथापाई हुई. यह घटना पानीहाटी के तेघरिया के शशि भूषण हाइस्कूल में हुई. राजारहाट में 211 बस रूट के काठगोला के नजदीक हुई, जहां माकपा व तृणमूल समर्थक आपस में भिड़ गये. घटना में तृणमूल के कई समर्थक घायल हो गये. अशोकनगर ब्वॉयेज स्कूल के बाहर भी तृणमूल व माकपा समर्थकों में झड़प हो गयी. घटना में दोनों दल के एक-एक समर्थक के सिर फट गये. स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.

तृणमूल को बड़ी सफलता
जिले में पंचायत चुनाव में तृणमूल को बड़ी सफलता मिली है. उत्तर 24 परगना जिले के पंचायत चुनाव का बड़ा राजनीतिक महत्व है. माकपा ने पहले ही जिले की ज्यादातर जिला परिषद की सीटों पर पुन: दखल करने की घोषणा की थी, लेकिन तृणमूल को जिला पंचायत चुनाव में बड़ी सफलता मिली है. माकपा के गढ़ कहे जानेवाले बारासात के सासन की सभी 22 ग्राम पंचायत सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल कर माकपा को बड़ा धक्का दिया है. वहीं, स्वरूपनगर की 11 ग्राम पंचायत सीटों में से सात पर माकपा ने कब्जा कर लिया है. यहां तृणमूल को तीन ग्राम पंचायत सीट से ही संतोष करना पड़ा.

हसनाबाद ग्राम पंचायत पर माकपा ने विजय हासिल की है. आमडांगा के ताराबेड़िया ग्राम पंचायत के दो ग्राम पंचायत पर तृणमूल ने कब्जा कर लिया है. गौरतलब है कि 19 जुलाई को यहां मतदान के दौरान माकपा के समर्थक मादर बख्श मल्लिक की बम व गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. यहां पुनर्निर्वाचन हुआ था. दूसरी ओर गाईघाटा के सूटिया में वरुण विश्वास के बूथ पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की है. बैरकपुर एक नंबर और दो नंबर पंचायत समिति पर तृणमूल ने जीत हासिल की है. खबर लिखे जाने तक जिला ग्राम पंचायत में तृणमूल को सर्वाधिक 97 सीट, माकपा को 51 और कांग्रेस को एक सीट पर सफलता मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola