ट्रेन में युवती से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तारी

Updated:
विज्ञापन

हावड़ा : डाउन जनता एक्सप्रेस के महिला डिब्बे में युवती के साथ छेड़छाड़ के आरोपी देव शंकर साव (37) को जीआरपी ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पेशे से वैन रिक्शा चालक है. छेड़छाड़ के कारण युवती ने ट्रेन से छलांग लगा दी थी, जिससे वह जख्मी हो गयी. रेल पुलिस अधीक्षक (हावड़ा) मिलन […]

विज्ञापन

हावड़ा : डाउन जनता एक्सप्रेस के महिला डिब्बे में युवती के साथ छेड़छाड़ के आरोपी देव शंकर साव (37) को जीआरपी ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पेशे से वैन रिक्शा चालक है. छेड़छाड़ के कारण युवती ने ट्रेन से छलांग लगा दी थी, जिससे वह जख्मी हो गयी.

रेल पुलिस अधीक्षक (हावड़ा) मिलन कांत दास ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार शाम उत्तरपाड़ा के माखला इलाके से गिरफ्तार किया गया है. शनिवार को उसे हावड़ा के तृतीय न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से मजिस्ट्रेट ने आरोपी को सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया.

मोबाइल छीनने की मंशा थी

दास ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल होने की बात कबूल की है. उसने बताया कि रविवार को वह श्रीरामपुर स्टेशन पर हावड़ा जाने के लिए डाउन दिल्ली जनता एक्सप्रेस में सवार हुआ था. वह महिला डिब्बे में युवती से छेड़छाड़ नहीं कर रहा था, बल्कि उससे उसका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश कर रहा था.

इस दौरान युवती ट्रेन से कूद गयी. मोबाइल फोन उसके पास ही था. उसने उसे श्रीरामपुर में एक व्यक्ति को बेच दिया है. आरोपी पर वर्ष 2012 में हुगली के सिंगूर में डकैती करने की शिकायत दर्ज है. गौरतलब है कि आसनसोल की रहने वाली पीड़िता टीसीएस कंपनी में काम करती है.

स्केच से जांच दल को मिली सफलता

रेल पुलिस अधीक्षक श्री दास ने बताया कि गुरुवार को आरोपी का स्केच जारी किया गया था. उसे संबंधित सभी जीआरपी थानों को भेज दिया गया था. चूंकि मामला श्रीरामपुर और हावड़ा के बीच हुआ था, यही कारण है कि मामले को सुलझाने का अतिरिक्त दायित्व मुख्य रूप से चार जीआरपी थानों हावड़ा, उत्तरपाड़ा, रिसड़ा और बेलूड़ के जांच अधिकारी को सौंपा गया था. उक्त चारों थाना प्रभारियों ने संयुक्त रूप से जांच कर मामले को सुलझाया है.

क्या कहना है परिवार का

पीड़िता के परिवार के सदस्य सोमनाथ चौहान ने पुलिस की तत्परता पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने आरोपी को कानून के तहत कड़ी सजा देने की मांग की है.

एचडीयू में भरती

वेलव्यू क्लिनिक के सीओ प्रदीप टंडन ने बताया कि फिलहाल यवती खतरे से बाहर है. उसका इलाज चल रहा है. सेहत में पहले से काफी सुधार है. उसे हाई डिपेनडेंसी यूनिट (एचडीयू) में रखा गया है. सोमवार को उसे अस्पताल से छुट्टी देने के बारे चिकित्सक निर्णय लेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola