एक ही दिन बजट पारित करने का विरोध

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: विधानसभा के इतिहास में पहली बार एक ही दिन सभी विभागों के बजट पारित किये जायेंगे. शनिवार को विधानसभा का एक दिवसीय सत्र होगा. आड़े आया पंचायत चुनावशुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई. कांग्रेस, एसयूसीआइ व वाम मोरचा ने एक दिन ही सभी विभागों के बजट पारित किये […]

विज्ञापन

कोलकाता: विधानसभा के इतिहास में पहली बार एक ही दिन सभी विभागों के बजट पारित किये जायेंगे. शनिवार को विधानसभा का एक दिवसीय सत्र होगा.

आड़े आया पंचायत चुनाव
शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई. कांग्रेस, एसयूसीआइ वाम मोरचा ने एक दिन ही सभी विभागों के बजट पारित किये जाने के निर्णय का विरोध किया. बैठक के बाद श्री बनर्जी ने बताया कि विधानसभा के इतिहास में ऐसा उदाहरण नहीं है, लेकिन लोकसभा में इसी सत्र में बिना बहस के सभी विभागों के बजट पारित कर दिये गये हैं. पंचायत चुनाव के मद्देनजर राज्य में अभूतपूर्व स्थिति उत्पन्न हुई है.

आर्थिक संकट का खतरा
31 जुलाई तक पूर्णाग बजट पारित करना जरूरी है. अगर बजट नहीं हुआ, तो आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो जायेगी.इसी कारण राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार लेखानुदान पेश नहीं चाह रही है, क्योंकि इससे आर्थिक प्रगति बाधित होगी. एक दिन के सत्र के दौरान प्रश्नोत्तरकाल कार्य स्थगन नहीं होगा.

उन्होंने बताया कि विधानसभा की कार्यवाही श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू होगी. उनके बाद विभिन्न रिपोर्ट पेश किये जायेंगे. उल्लेख काल होगा. उसके बाद केवल एक विभाग स्वास्थ्य व परिवार कल्याण के बजट पर चर्चा होगी. बाकी सभी विभागों के बजट बिना बहस के ही पारित किये जायेंगे. वेस्ट बंगाल वैल्यू एडेड टैक्स एमेंडमेंट बिल पेश किया जायेगा. उसके बाद एप्रोप्रिएशन बिल व फाइनेंस बिल पेश किया जायेगा. उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को फिर दो-तीन दिनों के लिए अधिवेशन होगा. वह अधिवेशन बजट सत्र का ही हिस्सा होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola